Site icon Lahar Chakra

Cyber Crime: मंत्री दीपक बिरुआ के नाम पर ठगी की कोशिश, फेसबुक पर बनाया फर्जी प्रोफाइल, चाईबासा विधायक ने अपने आधिकारिक हैंडल से पोस्ट साझा कर लोगों को किया आगाह

Ranchi. चाईबासा विधायक सह झारखंड सरकार के परिवहन और अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री दीपक बिरुआ साइबर अपराधियों के निशाने पर आ गए हैं। अपराधियों ने उनके नाम और फोटो का इस्तेमाल कर एक फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाया है, जिसके जरिए आम लोगों को ठगने का प्रयास किया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मंत्री ने स्वयं अपने आधिकारिक हैंडल से पोस्ट साझा कर लोगों को आगाह किया है।

क्रय-विक्रय और पैसों के लेन-देन का झांसा मंत्री दीपक बिरुआ ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्व उनके नाम का सहारा लेकर लोगों से खरीदारी और पैसों के लेन-देन से संबंधित बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस फर्जी पेज से उनका कोई संबंध नहीं है। मंत्री ने अपने संदेश में लिखा, “जोहार साथियों! मेरे नाम से एक नकली पेज बनाकर आम जनता को बेवकूफ बनाया जा रहा है। सभी मित्रों से अपील है कि इसके माध्यम से कोई लेन-देन न करें।

झारखंड पुलिस और साइबर सेल को दी सूचना में दीपक बिरुआ ने इस जालसाजी को लेकर झारखंड पुलिस को टैग करते हुए तुरंत संज्ञान लेने और अपराधियों को चिन्हित कर कार्रवाई करने की मांग की है। मंत्री ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत शिकायत करने की अपील की है।

Exit mobile version