Site icon Lahar Chakra

Cyber Crime: 3 करोड़ से अधिक की Cyber Fraud में CID की बड़ी कार्रवाई, घाटशिला और जमशेदपुर से तीन आरोपी गिरफ्तार

 Ranchi. साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सीआईडी रांची की टीम ने घाटशिला और जमशेदपुर में छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों पर तीन करोड़ रुपये से अधिक की साइबर ठगी में शामिल होने का आरोप है। यह मामला रांची साइबर थाना में केस संख्या 24 26 के तहत दर्ज किया गया है।

गढ़वा के एक बुजुर्ग व्यक्ति को डिजिटल अरेस्ट का खौफ दिखाकर ठगी के मामले में सीआइडी की साइबर थाना पुलिस ने जिन तीन लोगों को गिरफ्तार किया है उनमें रोहित जैन,लोकेश महतो और संजीव मिश्रा शामिल हैं. उल्लेखनीय है कि बुजुर्ग को केंद्रीय जांच एजेंसी का खौफ दिखा डिजिटल अरेस्ट करने की बात कही गयी.

साथ ही कहा गया कि यदि आप बचना चाहते हैं, तो हमारे द्वारा दिये गये अकाउंट नंबर पर पैसा ट्रांसफर करें. डर से बुजुर्ग ने उनके दिये अकाउंट नंबरों पर 38.50 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिये. बाद में उन्हें पता चला कि वे ठगी के शिकार हो गये हैं. उसके बाद उन्होंने रांची स्थित सीआइडी के साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

Exit mobile version