Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Cyclon Alert: बंगाल की खाड़ी में आ रहा चक्रवात DANA, 24 को ओडिशा-बंगाल के तट से टकरायेगा, 23 से बारिश की आशंका
    Headlines

    Cyclon Alert: बंगाल की खाड़ी में आ रहा चक्रवात DANA, 24 को ओडिशा-बंगाल के तट से टकरायेगा, 23 से बारिश की आशंका

    News DeskBy News DeskOctober 20, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi.बंगाल की खाड़ी में 23 अक्तूबर तक चक्रवाती तूफान आने की आशंका है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) ने रविवार को यह जानकारी दी. आइएमडी ने एक विशेष बुलेटिन में कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान अंडमान सागर के ऊपर बने एक चक्रवाती परिसंचरण के क्षेत्र के सोमवार तक कम दबाव वाले क्षेत्र में तब्दील होने की आशंका है. इसमें कहा गया कि इस मौसम प्रणाली के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ने तथा 22 अक्तूबर की सुबह तक अवदाब में तब्दील होने तथा 23 अक्तूबर तक पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान में बदल जाने की आशंका है.

    आइएमडी ने कहा कि इसके प्रभाव से ओडिशा के तटीय क्षेत्रों में 23 से 25 अक्तूबर तक भारी वर्षा होने की आशंका है. मछुआरों को 21 अक्तूबर तक तट पर लौटने की सलाह दी गयी है. आइएमडी के मुताबिक, इसका असर अगले सप्ताह उत्तरी आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटीय क्षेत्रों पर पड़ सकता है. आइएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के बाद ही स्पष्ट तस्वीर सामने आयेगी. हालांकि, 22 से 25 अक्तूबर तक समुद्र की स्थिति खराब रहने की आशंका है. आइएमडी की ओर से बताया गया है कि इस चक्रवात का नाम ‘डाना’ रखा गया है, जिसे कतर ने प्रस्तावित किया था. तूफान के चलते 23 अक्तूबर से बारिश शुरू होने की संभावना है, जो 24 और 25 अक्तूबर को तेज हो सकती है. आइएमडी के महानिदेशक डा मृत्युंजय महापात्र के अनुसार, लैंडफॉल के समय हवा की गति 100 से 120 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

    Jamshedpur: दलमा वन्यजीव अभ्यारण्य में जंगल सफारी शुरू, पर्यटन मंत्री ने पर्यावरण अनुकूल कॉटेज की रखी नींव

    Jamshedpur:बिरसानगर संडे मार्केट में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Cyclone Alert: Cyclone DANA coming in the Bay of Bengal rain expected from 23rd will hit the Odisha-Bengal coast on 24th
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: दलमा वन्यजीव अभ्यारण्य में जंगल सफारी शुरू, पर्यटन मंत्री ने पर्यावरण अनुकूल कॉटेज की रखी नींव

    February 8, 2026

    Jamshedpur:बिरसानगर संडे मार्केट में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

    February 8, 2026

    CM Weading Anniversary: शादी की सालगिरह पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ मां छिन्नमस्तिका रजरप्पा मंदिर पहुंचे

    February 8, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: दलमा वन्यजीव अभ्यारण्य में जंगल सफारी शुरू, पर्यटन मंत्री ने पर्यावरण अनुकूल कॉटेज की रखी नींव

    February 8, 2026

    Jamshedpur:बिरसानगर संडे मार्केट में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

    February 8, 2026

    CM Weading Anniversary: शादी की सालगिरह पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ मां छिन्नमस्तिका रजरप्पा मंदिर पहुंचे

    February 8, 2026

    Maiyan Yojna: झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, मंईयां सम्मान योजना से जुड़ी महिलाओं को मिलेगा ₹20 हजार तक का लोन

    February 8, 2026

    Jharkhand Naxal: नक्सल-रोधी अभियान के दौरान 20 राइफलें, छह ग्रेनेड समेत भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद, पहाड़ी क्षेत्र में फेंक दिये गये थे ये हथियार

    February 8, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group