Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Cyclone Alert: : सुरक्षा के मद्देनजर श्रद्धालुओं को जगन्नाथ मंदिर में नहीं जाने की सलाह
    Headlines

    Cyclone Alert: : सुरक्षा के मद्देनजर श्रद्धालुओं को जगन्नाथ मंदिर में नहीं जाने की सलाह

    News DeskBy News DeskOctober 25, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Puri. चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के ओडिशा तट की ओर बढ़ने के मद्देनजर अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं को पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर में न जाने की सलाह दी तथा 12वीं शताब्दी के इस मंदिर पर आपदा के प्रभाव को न्यूनतम करने के लिए तैयारियां तेज कर दीं. पुरी के जिलाधिकारी सिद्धार्थ एस स्वैन ने कहा कि महीने भर कार्तिक व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं समेत सभी तीर्थयात्रियों को सुरक्षा कारणों के चलते मंदिर आने से बचना चाहिए.
    श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) ने एक बयान में कहा कि मंदिर में दैनिक अनुष्ठानों को कायम रखते हुए उसकी सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि तूफान ‘दाना’ के शुक्रवार को तड़के तटीय क्षेत्र पर पहुंचने के दौरान पुरी जिले में 80 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

    जिले में भारी बारिश होने की भी संभावना है. मंदिर को तेज हवाओं और बारिश से बचाने के लिए प्रशासन ने मंदिर के दरवाजों और खिड़कियों की जांच की है. प्रशासन ने यह भी सुनिश्चित किया है कि पुरी के बाहर से आने वाले भक्तों को सुरक्षित स्थान पर रखा जाए. बुजुर्ग महिलाओं और कार्तिक व्रत रखने वालों के लिए भी विशेष उपाय किए गए हैं.

    Stock Market: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी, Sensex 470.06 अंक उछला, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का दिखा असर

    प्रशासन ने चक्रवात में सीसीटीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त होने से बचाने के लिए कदम उठाए हैं. एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि बिजली कटौती की स्थिति में पंप और जेनरेटर सेट अन्य उपकरणों के साथ तैयार रखे गए हैं. श्री जगन्नाथ मंदिर के अलावा, जिला प्रशासन और एएसआई ने कोणार्क में 13वीं शताब्दी के सूर्य मंदिर में आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा के लिए कदम उठाए हैं. एएसआई ने कोणार्क मंदिर को दो दिन के लिए बंद कर दिया है, जबकि जिला पुलिस ने सभी पर्यटकों को समुद्र तटों पर जाने से रोक दिया है.

    ECR Railway Burning Train: मेमू ट्रेन के दो डिब्बों में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं, जांच के आदेश

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Cyclone Alert: In view of safety devotees are advised not to go to Jagannath temple
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Stock Market: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी, Sensex 470.06 अंक उछला, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का दिखा असर

    August 3, 2026

    ECR Railway Burning Train: मेमू ट्रेन के दो डिब्बों में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं, जांच के आदेश

    August 3, 2026

    NEET PG 2026: नीट-पीजी के उम्मीदवारों को घर के पास मिलेंगे परीक्षा केंद्र, प्रश्नों के लिए मिलेगा अधिक समय

    August 3, 2026
    Recent Post

    Stock Market: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी, Sensex 470.06 अंक उछला, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का दिखा असर

    August 3, 2026

    ECR Railway Burning Train: मेमू ट्रेन के दो डिब्बों में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं, जांच के आदेश

    August 3, 2026

    NEET PG 2026: नीट-पीजी के उम्मीदवारों को घर के पास मिलेंगे परीक्षा केंद्र, प्रश्नों के लिए मिलेगा अधिक समय

    August 3, 2026

    Share Market: आज से शेयर बाजार में बदलेगा कारोबार का समय, 3:20 बजे से 3:30 बजे तक क्लोजिंग ऑक्शन सेशन चलेगा

    August 3, 2026

    Jharkhand: PM मोदी, शाह और CM योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी, वीडियो वायरल होने के बाद रांची में प्राथमिकी दर्ज

    August 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group