
Jamshedpur. बंगाल की खाड़ी में सक्रिय साइक्लोन मोंथा अब झारखंड के कई जिलों में असर दिखा रहा है. पिछले 24 घंटों में पूर्वी सिंहभूम जिला के जमशेदपुर समेत कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई. यहां राज्य में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गयी है. भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने नया अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. यह साइक्लोनिक सर्कुलेशन 31 अक्टूबर तक सक्रिय रहेगा. इस दौरान अधिकांश हिस्सों में लगातार बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात देखने को मिल सकते हैं.
1 नवंबर से मौसम में कुछ सुधार की उम्मीद है, लेकिन अगले तीन दिन तक राज्यभर में भारी बारिश का खतरा बना रहेगा. इस बीच राज्य प्रशासन को भी अलर्ट मोड पर रखा है. मौसम विभाग के अनुसार, आज रांची, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, खूंटी, लातेहार और लोहरदगा जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की संभावना है. तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने के भी आसार हैं.
