Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Jamshedpur»जनता दरबार का उद्देश्य आम जनता और प्रशासन के बीच की दूरियों को मिटाना एवं लोगों से रूबरू होना तथा क्षेत्र की समस्याओं को जानने का प्रशासन के लिए अच्छा अवसर -विजया जाधव
Jamshedpur

जनता दरबार का उद्देश्य आम जनता और प्रशासन के बीच की दूरियों को मिटाना एवं लोगों से रूबरू होना तथा क्षेत्र की समस्याओं को जानने का प्रशासन के लिए अच्छा अवसर -विजया जाधव

News DeskBy News DeskJuly 25, 2022
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जनता दरबार का उद्देश्य आम जनता और प्रशासन के बीच की दूरियों को मिटाना एवं लोगों से रूबरू होना तथा क्षेत्र की समस्याओं को जानने का प्रशासन के लिए अच्छा अवसर -विजया जाधव

पूर्वी सिंहभूम जिला उपायुक्त विजया जाधव का साप्ताहिक जनता दरबार आज अनुमंडल कार्यालय, घाटशिला में आयोजित हुआ।

जनता दरबार में विधायक घाटशिला रामदास सोरेन,प्रखंड प्रमुख सुशीला टुडू,उप प्रमुख गोपाल कृष्ण अग्रवाल, जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू,जिला परिषद सदस्य सुभाष सिंह अन्य जिला परिषद सदस्यगण तथा मुखियागण समेत जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी, विभागीय पदाधिकारी एवं प्रखड के पदाधिकारी तथा अनुमंडल क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न प्रखंडों के बड़ी संख्या में आम जन शामिल हुए ।

जनता दरबार में आए लोगों से जिला उपायुक्त ने बारी-बारी से मुलाकात कर उनकी शिकायतों एवं समस्याओं को सुना तथा तत्काल संबंधित विभागीय पदाधिकारी को आवेदन अग्रसारित करते हुए यथोचित कार्रवाई के निर्देश दिए । इस दौरान कुल 16 विभागों के स्टॉल लगाकर आम जनता को सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई । सोना सोबरन धोती साड़ी योजनान्तर्गत कुल 112 सबर एवं अन्य आदिम जनजाति परिवारों के बीच धोती/लुंगी-साड़ी का वितरण किया गया।
सामाजिक सुरक्षा के तहत मुख्यमंत्री राज्य वृद्धा पेंशन के 05, निराश्रित महिला पेंशन के 05 तथा अन्य 122 लोगों को विभिन्न पेंशन योजना के तहत स्वीकृति आदेश प्रदान किया गया । कल्याण विभाग द्वारा 03 लोगों के बीच वन पट्टा वितरण तथा आपदा विभाग से 27 लोगों को आपदा मुआवजा राशि प्रदान किया गया। वहीं JSLPS द्वारा कम्यूनिटी इंवेस्टमेंट फंड के तहत 16 महिला/सखी मंडल को कुल 8 लाख रूपए चेक के माध्यम से वितरित किया गया जो उनके संबंधित बैंक खाते में डीबीटी किया जाएगा।

Jamshedpur police: टेल्को में बनेगा स्मार्ट थाना भवन, 5.44 करोड़ रुपये का किया गया प्रावधान

इस मौके पर प्राप्त कुल 52 आवेदनों की संख्या में से विभागवार देखें तो मनरेगा 1, सामाजिक सुरक्षा पेंशन 05, पीएम आवास 05, राजस्व (सीमांकन/नामांतरण) विवाद 05, जन्म/जाति प्रमाण पत्र 03, वन पट्टा 02, आंगनबाड़ी केन्द्र की मांग हेतु 03, स्वास्थ्य विभाग 01, बिजली विभाग 01, सड़क से संबंधित 05, प्राकृतिक आपदा 03, नीलाम पत्र 01, शिक्षा विभाग 07, कृषि विभाग 01 तथा आधार सेंटर पर कुल 05 नए आधार कार्ड बनाने हेतु आवेदन प्राप्त हुए।

इस मौके पर आम जनता को संबोधित करते हुए विधायक घाटशिला रामदास सोरेन ने कहा कि सरकार लोगों के हित में कई जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है, लोगों को जागरूक होते हुए अपने अधिकार को पाना है तथा योजनाओं का लाभ उठाना है। उन्होने कहा कि ऐसा मौका कम मिलता है जब एक जगह जिले के पदाधिकारी एक साथ मौजूद रहते हुए एक छत के नीचे लोगों की समस्याओं को सुनते हैं, ऐसे में आम नागरिकों के लिए यह एक अच्छा अवसर है जहां वे सीधे अपनी समस्याओं से वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराते हुए उसका निराकरण पा सकते हैं। उन्होने कहा कि गांव, गरीब किसान के हित में कई योजनाएं संचालित की जी रही हैं, लोग इसका लाभ उठायें।

जिला उपायुक्त विजया जाधव ने कहा कि जनता दरबार के माध्यम से प्रशासन का प्रयास होता है कि आम जनता और हमारे बीच की दूरियां घटे तथा लोगों को अपने आवेदन लेकर बिना वजह सरकारी कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े। इस तरह के आयोजन से लोगों से रूबरू होने तथा क्षेत्र की समस्याओं को जानने का भी अच्छा अवसर मिलता है । जनता दरबार में उमड़ी लोगों की भीड़ को देखते हुए उन्होने कहा कि सभी पदाधिकारी जब एक साथ मौजूद होते हैं तो प्राप्त आवेदनों के निष्पादन में भी तेजी आती है। उन्होने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कैम्प में आए हैं तो अपने संबंधित शिकायतों एवं समस्याओं के आवेदन जमा करने के साथ-साथ हेल्थ चेकअप जरूर करायें, साथ ही सरकार की कई अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं जिनका लाभ आपको नहीं मिल रहा उसके बारे में भी जानकारी प्राप्त करते हुए अपने संबंधित प्रखंड मुख्यालयों में आवेदन जमा करें ।

Jharkhand Police: ASI को खंभे से बांधकर पीटा, नशे में धुत होकर हंगामा करने का आरोप, 59 ग्रामीणों के खिलाफ FIR दर्ज

जनता दरबार में लोगों से मिलने के पश्चात जिला उपायुक्त, विधायक घाटशिला, विधायक बहरागोड़ा,उप विकास आयुक्त समेत अन्य पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनधियों ने अनुमंडल कार्यालय परिसर में पौधारोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने के संदेश दिया।

इस मौके पर उप विकास आयुक्त प्रदीप प्रसाद, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर नन्दकिशोर लाल, अपर उपायुक्त सौरभ सिन्हा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी राजीव रंजन, डीसीएलआर रविन्द्र गगरई, जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश रंजन, एसडीओ घाटशिला सत्यवीर रजक, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार, कार्यापलक दण्डाधिकारी जयप्रकाश करमाली, जिला पंचायती राज पदाधिकारी डॉ रजनीकांत मिश्रा, प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस. अभिनव, विभिन्न विभागों के विभागीय पदाधिकारी, प्रखंड तथा अंचल के कर्मी आदि मौजूद रहे ।

कुमार मनीष, 9852225588

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur police: टेल्को में बनेगा स्मार्ट थाना भवन, 5.44 करोड़ रुपये का किया गया प्रावधान

October 25, 2026

Jharkhand Police: ASI को खंभे से बांधकर पीटा, नशे में धुत होकर हंगामा करने का आरोप, 59 ग्रामीणों के खिलाफ FIR दर्ज

October 25, 2026

CKP Rail Division में शराब पीकर ड्यूटी करने वाले रेलकर्मियों की होगी जांच; पकड़े गए तो कार्रवाई, 6 नवंबर तक चलेगा स्पेशल

October 25, 2026
Recent Post

Jamshedpur police: टेल्को में बनेगा स्मार्ट थाना भवन, 5.44 करोड़ रुपये का किया गया प्रावधान

October 25, 2026

Jharkhand Police: ASI को खंभे से बांधकर पीटा, नशे में धुत होकर हंगामा करने का आरोप, 59 ग्रामीणों के खिलाफ FIR दर्ज

October 25, 2026

CKP Rail Division में शराब पीकर ड्यूटी करने वाले रेलकर्मियों की होगी जांच; पकड़े गए तो कार्रवाई, 6 नवंबर तक चलेगा स्पेशल

October 25, 2026

Ranchi Airport: आज से रांची एयरपोर्ट से बदल गया फ्लाइट शेड्यूल, मुंबई-भुवनेश्वर के लिए नई उड़ानें; हैदराबाद की कनेक्टिविटी भी बढ़ेगी

October 25, 2026

Jharkhand Crime: राजस्व उप निरीक्षक की उसके घर में हत्या, हमलावर DVR भी साथ ले गये

October 25, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group