Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»उपायुक्त की अध्यक्षता में टाटा लीज क्षेत्र अंतर्गत भूमि अतिक्रमण से संबंधित बैठक,सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने व नक्शा विचलन कर निर्माण करने वालों के विरूद्ध सख्ती के निर्देश
    Headlines

    उपायुक्त की अध्यक्षता में टाटा लीज क्षेत्र अंतर्गत भूमि अतिक्रमण से संबंधित बैठक,सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने व नक्शा विचलन कर निर्माण करने वालों के विरूद्ध सख्ती के निर्देश

    News DeskBy News DeskMarch 3, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

     

    उपायुक्त की अध्यक्षता में टाटा लीज क्षेत्र अंतर्गत भूमि अतिक्रमण से संबंधित बैठक,सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने व नक्शा विचलन कर निर्माण करने वालों के विरूद्ध सख्ती के निर्देशसमाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में उपायुक्त  विजया जाधव की अध्यक्षता में आहूत बैठक में टाटा लीज क्षेत्र अंतर्गत भूमि अतिक्रमण को लेकर कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए।

    उपायुक्त ने सरकारी जमीन का अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने की बात कही। किस अंचल में अतिक्रमण के कितने वाद लंबित हैं इसकी गहन समीक्षा की गई। शहर में सरकारी जमीन / टाटा लीज की जमीन के वैसे 10 बड़े अतिक्रमण को चिन्ह्ति करने का निर्देश दिया गया जिससे किसी भी तरह के विकास कार्य के क्रियान्वयन में बाधा आ रही ।

    जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी से नक्शा विचलन करने वालों के विरूद्ध की गई कार्रवाई में प्रगति की जानकारी ली गई । विशेष पदाधिकारी ने बताया कि अबतक जांच में 124 नक्शा विचलन कर किए गए निर्माण कार्य चिन्हित किए गए, 04 टीमें जांच के लिए गठित की गई है। 18 लोगों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला गया तथा सभी संबंधितों को अवैध निर्माण गिराने का भी नोटिस दिया गया है ।

    Jamshedpur News :आनंद मार्ग का सेवा अभियान,10 मोतियाबिंद मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन, पर्यावरण बचाने के लिए बांटे 50 पौधे

    उपायुक्त द्वारा अगले तीन दिनों में समुचित कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए अवगत कराने का निर्देश दिया गया । उन्होने कहा कि कई माध्यमों से बिल्डिंग प्लान को उल्लंघन कर कराये जा रहे निर्माण कार्य की शिकायत मिल रही है, जेएनएसी इसमें प्रमुखता से कार्रवाई करे। नक्शा विचलन की सूची को क्षेत्रवार बांटते हुए कार्रवाई के लिए अतिरिक्त टीम गठित करने का भी निर्देश दिया गया। नक्शा विचलने करने वालों के बिजली पानी के कनेक्शन काटे जाएंगे ।

    शहर में सड़कों के अतिक्रमण से लोगों को आवागमन में असुविधा नहीं हो इसपर जिला प्रशासन काफी गंभीर है । शहर में वेंडिंग जोन बनाने पर भी चर्चा हुई। एसडीओ धालभूम को नो वेंडिंग जोन चिन्हित करने तथा टाटा लैंड के प्रतिनिधि को वेंडिंग जोन का स्थल चयन कर सूचित करने का निर्देश दिया गया।

    बैठक में एसडीएम धालभूम पीयूष सिन्हा, अपर उपायुक्त जयदीप तिग्गा, विशेष पदाधिकारी जेएनएसी संजय कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश रंजन, डीसीएलआर रविन्द्र गगरई, सीओ जमशेदपुर अमित श्रीवास्तव, टाटा लैंड डिपार्टमेंट के अमित सिंह तथा अन्य मौजूद रहे।

    Jamshedpur News :साकची धालभूम क्लब मैदान में 17 मार्च को सजेगा जीण माता का दरबार

    कुमार मनीष,9852225588

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Dc east singhbhoom
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :आनंद मार्ग का सेवा अभियान,10 मोतियाबिंद मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन, पर्यावरण बचाने के लिए बांटे 50 पौधे

    March 7, 2026

    Jamshedpur News :साकची धालभूम क्लब मैदान में 17 मार्च को सजेगा जीण माता का दरबार

    March 7, 2026

    Seraikela Kharsawan Awareness Rath :सांसद जोबा मांझी ने बाल विवाह विरोधी जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी

    March 7, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :आनंद मार्ग का सेवा अभियान,10 मोतियाबिंद मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन, पर्यावरण बचाने के लिए बांटे 50 पौधे

    March 7, 2026

    Jamshedpur News :साकची धालभूम क्लब मैदान में 17 मार्च को सजेगा जीण माता का दरबार

    March 7, 2026

    Seraikela Kharsawan Awareness Rath :सांसद जोबा मांझी ने बाल विवाह विरोधी जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी

    March 7, 2026

    East Central Railway :धनबाद मंडल में मेगा टिकट चेकिंग अभियान, 702 यात्री पकड़े गए, ₹3.81 लाख जुर्माना वसूला

    March 7, 2026

    Seraikela Kharsawan News :उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने राजनगर प्रखंड का औचक निरीक्षण किया, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

    March 7, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group