Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Jamshedpur:उपायुक्त ने आधारभूत संरचना निर्माण में एनजीटी गाइडलाइन के अक्षरश:अनुपालन को लेकर की समीक्षा बैठक, दलमा वन्य आश्रयणी क्षेत्र के इको सेंसेटिव जोन तथा स्वर्णरेखा नदी तट के किनारे एनजीटी नियमों का उल्लंघन एवं नक्शा विचलन कर निर्माण पर सख्ती के दिए निर्देश
Headlines

Jamshedpur:उपायुक्त ने आधारभूत संरचना निर्माण में एनजीटी गाइडलाइन के अक्षरश:अनुपालन को लेकर की समीक्षा बैठक, दलमा वन्य आश्रयणी क्षेत्र के इको सेंसेटिव जोन तथा स्वर्णरेखा नदी तट के किनारे एनजीटी नियमों का उल्लंघन एवं नक्शा विचलन कर निर्माण पर सख्ती के दिए निर्देश

News DeskBy News DeskJuly 2, 2024Updated:July 2, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

दलमा वन्य आश्रयणी क्षेत्र के इको सेंसेटिव जोन तथा स्वर्णरेखा नदी के तट पर एनजीटी के गाइडलाइन के मुताबिक किसी भी प्रकार का अवैध आधारभूत संरचना का निर्माण नहीं होनी चाहिए, नियमों की अनदेखी कर निर्माण कार्य कराने वालों पर जिला प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगी…

ये बातें जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल ने आधारभूत संरचना निर्माण में एनजीटी गाइडलाइन के अनुपालन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में कही।

एनजीटी के गाइडलाइन के अनुरूप दलमा वन्य आश्रयणी क्षेत्र में अवैध निर्माण की जांच और स्वर्णरेखा नदी का अतिक्रमण समेत अन्य मुद्दों की समीक्षा की गई । बैठक में बताया गया कि जांच में 206 अवैध निर्माण ऐसे पाये गए हैं जिनमें 62 भवनों का निर्माण नदी तट के 10 मीटर के अंदर और 134 भवनों का निर्माण नदी तट के 10-15 मीटर के अंदर है, जो एनजीटी गाइडलाइन का उल्लंघन है। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा तीन दिनों के अंदर रिपोर्ट समर्पित करने का निर्देश दिया गया कि कितने अवैध निर्माण गैर मजरुआ जमीन व रैयती जमीन में हैं। रैयती जमीन में निर्माण के दौरान बिल्डिंग बाइलॉज का अनुपालन हुआ है या नहीं?

JAMSHEDPUR NEWS: दीपावली से पहले ZRTI सिनी में 302 रेलकर्मियों को अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण, फायर एक्सटिंग्विशर चलाने की दी जानकारी

उन्होने संबंधित अंचलाधिकारी, नगर निकाय पदाधिकारी एवं स्वर्णरेखा परियोजना की विशेष टीम गठित करते हुए एनजीटी गाइडलाइन का उल्लंघन और विशेष रूप से अवैध निर्माण के संबंध में तथ्यात्मक स्थिति का पता कर तीन दिनों में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया।

भवनों में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मानकों को अनदेखा नहीं किया गया हो, किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य पर्यावरणीय दृष्टि के अनुकूल हो तथा नियमों के मुताबिक विधि सम्मत हो इसे सभी संबंधित पदाधिकारी को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

JAMSHEDPUR NEWS: बड़ा तालसा में UCIL और रेड क्रॉस का स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर, 47 मरीजों की हुई जांच

बैठक में उप वन संरक्षक एवं क्षेत्र निदेशक, गज परियोजना, जमशेदपुर अभिषेक कुमार, अपर उपायुक्त  रोहित सिन्हा, मानगो नगर निगम के अपर आयुक्त रंजीत लोहरा, सीओ जमशेदपुर सदर मनोज कुमार, सीओ चांडिल अमित श्रीवास्तव, सीओ मानगो ब्रजेश श्रीवास्तव, स्वर्णरेखा परियोजना, प्रदूषण बोर्ड व जल संसाधन विभाग के पदाधिकारी तथा अन्य सभी संबंधित विभागीय पाधिकारी उपस्थित थे ।

कुमार मनीष,9852225588

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: दीपावली से पहले ZRTI सिनी में 302 रेलकर्मियों को अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण, फायर एक्सटिंग्विशर चलाने की दी जानकारी

November 5, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: बड़ा तालसा में UCIL और रेड क्रॉस का स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर, 47 मरीजों की हुई जांच

November 5, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :लोकतंत्र की गरिमा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सड़क से सदन तक जारी रहेगा संघर्ष : अमरप्रीत सिंह काले

November 5, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: दीपावली से पहले ZRTI सिनी में 302 रेलकर्मियों को अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण, फायर एक्सटिंग्विशर चलाने की दी जानकारी

November 5, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: बड़ा तालसा में UCIL और रेड क्रॉस का स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर, 47 मरीजों की हुई जांच

November 5, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :लोकतंत्र की गरिमा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सड़क से सदन तक जारी रहेगा संघर्ष : अमरप्रीत सिंह काले

November 5, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: को-ऑपरेटिव कॉलेज में HIV-AIDS जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को संक्रमण से बचाव और उपचार की दी गई जानकारी

November 5, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: दीपावली, काली पूजा और छठ को लेकर JNAC अलर्ट, नगर आयुक्त ने अधिकारियों को दिया समय पर तैयारी पूरी करने का निर्देश

November 5, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group