Site icon Lahar Chakra

हजारीबाग सेंट्रल जेल में DC-SP की रेड, सेल-अस्पताल-कैंटीन से लेकर पार्किंग तक को खंगाला

Hazaribagh : हजारीबाग के लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा में रविवार को प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने औचक निरीक्षण किया. इस निरीक्षण का नेतृत्व हजारीबाग के एसपी एसपी अंजनी अंजन और डीसी शशि प्रकाश सिंह ने संयुक्त रूप से किया. निरीक्षण के दौरान जेल परिसर और कैदियों की बैरकों की गहन जांच की गई. अधिकारियों ने जेल के विभिन्न सेल, अस्पताल, कैंटीन और पार्किंग क्षेत्र का भी जायजा लिया. इस दौरान केंद्रीय कारा से कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुई.

अधिकारियों ने दिए निर्देश

निरीक्षण के बाद जेल अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए. टीम ने साफ कहा कि जेल की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इस औचक निरीक्षण से कैदियों और जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया. वहीं, जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी समय-समय पर जारी रहेगी ताकि जेल व्यवस्था पर पूरी निगरानी रखी जा सके.

Exit mobile version