Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»सारंडा को अभयारण्य घोषित करने में देरी करना दुर्भाग्यपूर्ण, सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना : सरयू राय
    Headlines

    सारंडा को अभयारण्य घोषित करने में देरी करना दुर्भाग्यपूर्ण, सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना : सरयू राय

    News DeskBy News DeskSeptember 19, 2025Updated:September 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक और सारंडा संरक्षण अभियान के संयोजक सरयू राय ने झारखंड सरकार पर सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि 858.18 वर्ग किलोमीटर में फैले सारंडा सघन वन के 575.19 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को वन्यजीव अभयारण्य और 136.03 वर्ग किलोमीटर को कंजर्वेशन रिज़र्व घोषित करने का सुप्रीम कोर्ट का आदेश अब तक लागू न होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है.

    सरयू राय ने कहा कि सरकार प्राकृतिक संसाधनों और वन्यजीवों के संरक्षण के बजाय सतह के नीचे स्थित लौह-अयस्क के खनन को प्राथमिकता दे रही है. जबकि सर्वोच्च न्यायालय का स्पष्ट निर्देश है कि खनन और पर्यावरण संरक्षण के बीच टकराव की स्थिति में प्राथमिकता संरक्षण को दी जानी चाहिए.राय ने आश्चर्य जताया कि सरकार के विधिक सलाहकार और खान, उद्योग व वन विभाग के अधिकारी क्यों सही सलाह नहीं दे रहे. उन्होंने कहा कि वे 2003-04 से सारंडा क्षेत्र में अविवेकपूर्ण खनन के खिलाफ प्रमाण सहित चेतावनी देते आ रहे हैं. 2010 में गठित जस्टिस एम.बी. शाह आयोग ने भी अवैध खनन की जांच कर ठोस सुझाव दिए थे.

    राय ने बताया कि 2011 में गठित वन्यजीव प्रबंधन समिति, 2014 में बनी कैरिंग कैपेसिटी अध्ययन समिति और सस्टेनेबल माइनिंग मैनेजमेंट प्लान सभी ने सारंडा के संरक्षण की जरूरत पर बल दिया. यहां तक कि 2007-08 में राज्य सरकार के वन विभाग ने 630 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को खनन प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित करने का प्रस्ताव भी तैयार किया था, जिसे आज तक लागू नहीं किया गया.उन्होंने कहा कि अब सर्वोच्च न्यायालय ने साफ निर्देश दिया है कि यदि 8 अक्टूबर 2025 तक सारंडा को सैंक्चुअरी घोषित नहीं किया गया, तो राज्य सरकार के मुख्य सचिव पर जेल भेजने जैसी कार्रवाई की जा सकती है.

    Maruti Suzuki Price Hike: मारुति सुजुकी के वाहन अगस्त से 30,000 रुपये तक महंगे होंगे, कंपनी ने यह बतायी वजह

    राय ने इसे पूरी तरह उचित बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए.राय ने आरोप लगाया कि झारखंड सरकार के वन अधिकारी भी खान विभाग की तरह काम कर रहे हैं. वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट, देहरादून की रिपोर्ट के बावजूद छोटे अधिकारियों की समिति बनाकर अवैध रूप से बदलाव का प्रयास किया गया.उन्होंने हाल ही में गठित झारखंड राज्य वन्यजीव परिषद की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए. राय ने कहा कि 27 सदस्यों में मुश्किल से कोई वन्यजीव विशेषज्ञ है.

    1 जून को विधानसभा में हुई बैठक में मुख्यमंत्री बमुश्किल कुछ मिनट ही रहे और उनकी गैरमौजूदगी में अवैध तरीके से बैठक चलाई गई तथा सारंडा सैंक्चुअरी पर प्रतिकूल निर्णय लिया गया.राय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आग्रह किया कि वे सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का सम्मान करें और 8 अक्टूबर से पहले सारंडा को वन्यजीव अभयारण्य घोषित करें. उन्होंने याद दिलाया कि राज्य के वन सचिव ने 24 जून को सर्वोच्च न्यायालय में देरी के लिए माफी मांगते हुए इस दिशा में कदम उठाने का आश्वासन दिया था.

    ‘Naxal’ ERPCC Meeting: झारखंड समेत क्षेत्र के पांच राज्यों ने वामपंथी उग्रवाद, संगठित अपराध के खिलाफ समन्वय मजबूत करने का संकल्प लिया

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    a violation of the Supreme Court order: Saryu Rai Delay in declaring Saranda a sanctuary is unfortunate Jamshedpur JAMSHEDPUR HOT NEWS Jamshedpur news जमशेदपुर की खबर जमशेदपुर की राजनीति जमशेदपुर न्यूज जमशेदपुर समाचार जमशेदपुरऔर आसपास की खबरें झारखंड की खबर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Maruti Suzuki Price Hike: मारुति सुजुकी के वाहन अगस्त से 30,000 रुपये तक महंगे होंगे, कंपनी ने यह बतायी वजह

    July 22, 2026

    ‘Naxal’ ERPCC Meeting: झारखंड समेत क्षेत्र के पांच राज्यों ने वामपंथी उग्रवाद, संगठित अपराध के खिलाफ समन्वय मजबूत करने का संकल्प लिया

    July 22, 2026

    Cyber Crime: साइबर धोखाधड़ी रोकने की पहल…केंद्र ने झारखंड के जामताड़ा समेत देश के पांच जगहों पर बनाए JCCT

    July 22, 2026
    Recent Post

    Maruti Suzuki Price Hike: मारुति सुजुकी के वाहन अगस्त से 30,000 रुपये तक महंगे होंगे, कंपनी ने यह बतायी वजह

    July 22, 2026

    ‘Naxal’ ERPCC Meeting: झारखंड समेत क्षेत्र के पांच राज्यों ने वामपंथी उग्रवाद, संगठित अपराध के खिलाफ समन्वय मजबूत करने का संकल्प लिया

    July 22, 2026

    Cyber Crime: साइबर धोखाधड़ी रोकने की पहल…केंद्र ने झारखंड के जामताड़ा समेत देश के पांच जगहों पर बनाए JCCT

    July 22, 2026

    Jharkhand weather: आकाशीय बिजली गिरने से बाइक से घर लौट रहे पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत

    July 22, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स 400 अंक से अधिक लुढ़का

    July 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group