Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»Delhi election results: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना आज, आप और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर
    Elections

    Delhi election results: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना आज, आप और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर

    News DeskBy News DeskFebruary 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतों की गिनती शनिवार को होगी, जिससे यह तय होगा कि आम आदमी पार्टी (आप) चौथी बार सत्ता में आएगी या फिर 27 साल बाद राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा सरकार बनाएगी. पिछले दो विधानसभा चुनावों में एक भी सीट नहीं जीतने के बाद कांग्रेस भी इस बार कुछ बढ़त की उम्मीद कर रही है. कई एग्जिट पोल ने भाजपा को आप पर बढ़त दिखाई है, जो 2015 से दिल्ली में सत्ता में है. मतगणना की प्रक्रिया सुबह आठ बजे शुरू होगी और शुरुआती रुझान शुरुआती घंटों से ही आने शुरू हो जाएंगे. निर्वाचन आयोग के मुताबिक, दिल्ली चुनाव के लिए बुधवार को 60.54 फीसदी वोट पड़े.

    भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दावा किया है कि उनकी पार्टी करीब 50 सीटें जीतेगी. वहीं, आप ने एग्जिट पोल के अनुमानों को खारिज करते हुए कहा कि वह फिर से सरकार बनाएगी और उसके संयोजक अरविंद केजरीवाल चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगे.

    Jharkhand: झारखंड में नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ा एक्शन, जानकारी देने वालों को मिलेगा ₹3000 से 2 लाख रुपए तक का इनाम

    दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) एलिस वाज ने कहा कि मतगणना पर्यवेक्षकों, मतगणना सहायकों और प्रक्रिया के लिए प्रशिक्षित सहायक कर्मचारियों सहित कुल 5,000 कर्मियों को शनिवार को मतगणना के लिए तैनात किया जाएगा. मतगणना प्रक्रिया की निष्पक्षता को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पांच वीवीपैट (वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल्स) का यादृच्छिक चयन किया जाएगा. इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना के मद्देनजर 19 मतगणना केंद्रों के लिए अर्धसैनिक बलों की दो कंपनियों और दिल्ली पुलिसकर्मियों सहित तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है.

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में दो ठगों ने खुद को पुलिसकर्मी बता महिला से ठग लिए दो लाख रुपये मूल्य के सोने के गहने, मामला दर्ज

    मतगणना के दिन सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए विशेष पुलिस आयुक्त देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘हमने (मतगणना के दिन) सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. मतगणना केंद्रों के अंदर केवल अधिकृत कर्मियों को ही जाने की अनुमति होगी, जहां मोबाइल फोन का उपयोग सख्त वर्जित होगा.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    close contest between AAP and BJP Delhi election results: Counting of votes for Delhi assembly elections today
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Share Bazar: कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 992.53 अंक टूटा

    March 12, 2026

    Jugsalai Nagar Parisad Chunav : मतदान से पहले रिंकू सिंह की स्थिति और मजबूत; इंदु देवी और सरदार शैलेंद्र सिंह की धर्मपत्नी बलबीर कौर ने दिया रिंकू सिंह को समर्थन

    February 22, 2026

    Jamshedpur: जुगसलाई क्षेत्र से स्वच्छ छवि एवं सामाजिक पृष्ठभूमि की बीजेपी समर्थित प्रत्याशी रिंकू सिंह का जाने क्या है मास्टर प्लान

    February 22, 2026
    Recent Post

    Jharkhand: झारखंड में नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ा एक्शन, जानकारी देने वालों को मिलेगा ₹3000 से 2 लाख रुपए तक का इनाम

    June 7, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में दो ठगों ने खुद को पुलिसकर्मी बता महिला से ठग लिए दो लाख रुपये मूल्य के सोने के गहने, मामला दर्ज

    June 7, 2026

    Nitin Naveen Jharkhand visit: BJP अध्यक्ष नितिन नवीन झारखंड पहुंचे, आज जाएंगे बोकारो, कॉकरोच जनता पार्टी पर उठाए सवाल

    June 7, 2026

    Jharkhand: राज्यसभा चुनाव के लिए JMM ने पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम को उम्मीदवार बनाया, दूसरी सीट पर अब भी पेंच, BJP नेता गौरव वल्लभ ने नामांकन फॉर्म खरीदा

    June 7, 2026

    LPG Price Hike: महंगाई का फिर झटका, रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी, 3 माह में यह दूसरी वृद्धि

    June 7, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group