Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»Delhi elections PM Modi: दिल्ली एक दशक की ‘आप-दा’ से मुक्त हुई, विधानसभा के पहले सत्र में सीएजी रिपोर्ट होगी पेश, पार्टी मुख्यालय पहुंचे प्रधानमंत्री, जीत को ऐतिहासिक बताया, जानें और क्या कहा
    Elections

    Delhi elections PM Modi: दिल्ली एक दशक की ‘आप-दा’ से मुक्त हुई, विधानसभा के पहले सत्र में सीएजी रिपोर्ट होगी पेश, पार्टी मुख्यालय पहुंचे प्रधानमंत्री, जीत को ऐतिहासिक बताया, जानें और क्या कहा

    News DeskBy News DeskFebruary 9, 2025Updated:February 9, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत को ‘ऐतिहासिक’ करार दिया और कहा कि अब राष्ट्रीय राजधानी एक दशक की ‘आप-दा’ से मुक्त हुई है. उन्होंने दिल्ली की जनता को आश्वस्त किया कि विधानसभा के पहले सत्र में महानियंत्रक एवं लेखा परीक्षक (सीएजी) की रिपोर्ट पेश की जाएगी और दोषियों को दंडित कर उनसे लूटे हुए पैसे वसूले जाएंगे. दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत के बाद पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस जनादेश से स्पष्ट है आज दिल्ली में विकास, विजन और विश्वास की जीत हुई है और आडंबर, अराजकता, अहंकार और दिल्ली पर छाई ‘आप-दा’ की हार हुई है. मोदी ने कहा, मैं आश्वस्त करता हूं कि विधानसभा के पहले सत्र में महानियंत्रक एवं लेखा परीक्षक (सीएजी) की रिपोर्ट पेश की जाएगी और जो भी भ्रष्टाचार में शामिल पाया जाएगा उसे बख्शा नहीं जाएगा. जिसने भी लूटा है, उसको लौटाना पड़ेगा.

    उन्होंने कहा, यह मोदी की गारंटी है. ज्ञात हो कि दिल्ली शराब नीति से जुड़ी सीएजी रिपोर्ट को विधानसभा में पेश न करने को भाजपा ने चुनावी मुद्दा बनाया था. विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है सीएजी रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली शराब नीति से सरकारी खजाने को 2026 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. इसके अलावा रिपोर्ट में शराब नीति के क्रियान्वयन में भी कई खामियां पाए जाने की बात कही गई है. यमुना मैया के जयकारे के साथ अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए मोदी ने कहा, “आज की ये विजय ऐतिहासिक है. दिल्ली के लोगों ने आप-दा को बाहर कर दिया है. एक दशक की आप-दा से दिल्ली मुक्त हुई है.

    JAMSHEDPUR NEWS: NIT जमशेदपुर की QuNITe टीम का शानदार प्रदर्शन, NTPC Electron Quiz के नेशनल फाइनल में पहुंची

    आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, जिनको दिल्ली का मालिक होने का घमंड था, उनका सच से सामना हो गया.प्रधानमंत्री ने कहा कि दिल्ली के इस जनादेश से ये भी स्पष्ट है कि राजनीति में शॉर्टकट के लिए, झूठ और फरेब के लिए कोई जगह नहीं है. केजरीवाल पर हमला जारी रखते हुए मोदी ने कहा कि दिल्ली में धरना-प्रदर्शन की राजनीति, टकराव और प्रशासनिक अनिश्चितता ने दिल्ली के लोगों का बहुत नुकसान किया है. प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि दिल्ली के चुनाव में कांग्रेस ने जीरो की ‘डबल हैट्रिक’ लगाई है. उन्होंने कहा कि देश की राजधानी में, देश की सबसे पुरानी पार्टी का लगातार दिल्ली में छह बार से खाता नहीं खुल पाया. उन्होंने कहा, ये लोग खुद को पराजय का गोल्ड मेडल देते फिर रहे हैं. सच्चाई ये है कि कांग्रेस पर भरोसा करने के लिए देश बिल्कुल भी तैयार नहीं है. उन्होंने कहा, पिछली बार मैंने कहा था कि कांग्रेस एक परजीवी पार्टी बन चुकी है. ये खुद तो डूबती है, अपने साथियों को भी डुबोती है. कांग्रेस, एक के बाद एक अपने सहयोगियों को खत्म कर रही है. प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान खुद को पूर्वांचल का सांसद बताया और भाजपा को ‘आशीर्वाद’ देने के लिए दिल्ली के पूर्वांचली मतदाताओं का आभार जताया.

    JAMSHEDPUR NEWS: भाजपा की मासिक बैठक में संगठन मजबूती पर मंथन, बूथ सशक्तिकरण और सेवा संकल्प अभियान की बनी रूपरेखा

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    CAG report will be presented in the first session of the assembly called the victory historic Delhi elections PM Modi: Delhi is free from 'AAP-Da' of a decade know what else he said Prime Minister reached the party headquarters
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Juel Oram: केंद्रीय मंत्रालय से हटवाने की रची जा रही साजिश, केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम का बड़ा आरोप, जानें और क्या कहा?

    August 29, 2026

    NEET Protest: PM मोदी के आग्रह के बाद केंद्रीय मंत्री नड्डा और जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद समाप्त किया अनशन

    July 24, 2026

    Hemant Soren: CM हेमंत सोरेन का निर्देश, लापता बच्चों, महिलाओं से जुड़े मामलों को प्राथमिकता दी जाए, जानें और क्या कहा?

    May 6, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: NIT जमशेदपुर की QuNITe टीम का शानदार प्रदर्शन, NTPC Electron Quiz के नेशनल फाइनल में पहुंची

    September 11, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: भाजपा की मासिक बैठक में संगठन मजबूती पर मंथन, बूथ सशक्तिकरण और सेवा संकल्प अभियान की बनी रूपरेखा

    September 11, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :आजादनगर में पुलिस की बड़ी छापेमारी, 1299 पुड़िया गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    September 11, 2026

    PATNA NEWS: त्योहारी सीजन में यात्रियों को राहत, पटना-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन 2 दिसंबर तक बढ़ा

    September 11, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :श्रीनाथ यूनिवर्सिटी और स्वावलंबी ओडिशा के बीच समझौता, उद्यमिता और स्टार्टअप को मिलेगा बढ़ावा

    September 11, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group