Site icon Lahar Chakra

बागबेड़ा में छुटे हुए पाइपलाइन का कार्य को पूर्ण करने को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों ने कार्यपालक अभियंता को सौप मांग पत्र

जमशेदपुर: बागबेड़ा ग्रामीण वृहद जलापूर्ति योजना के अंतर्गत बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत में छुटे हुए वार्ड एवं कई क्षेत्रों में पाइप बिछाने का कार्य को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों ने पीएचईडी विभाग के कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार को मांग पत्र सौपे है. सौपे गए मांग पत्र में कहा गया है कि पाइपलाइन बिछाने के दौरान शुल्क लेकर रसीद भी काटा जा चुका है. मगर अब तक पाइपलाइन बिछाने का काम पूर्ण नहीं हो पाया है. जिसके कारण आने वाले दिनों में स्थानीय लोगों को पानी आपूर्ति नहीं हो पाएगी. इस कारण अभिलंब पाइपलाइन बिछाने का काम पूर्ण कर स्थानीय पानी उपभोक्ताओं को भी इसका लाभ देने की मांग की गई है.

इस मौके पर पीएचइडी विभाग के कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार ने कहा कि सर्वप्रथम विभाग इस योजना को जल्द से जल्द धरातल पर लाने हेतु युद्ध स्तर पर संवेदक से कार्य करवा रही है. इसी बीच छुटे हुए वार्ड एवं क्षेत्रों को चिन्हित कर पाइप बिछाने का कार्य को पूर्ण कर दिया जाएगा.

इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य कुमुद रंजन सिंह, उमेश पांडे,अभिषेक उपाध्याय, सीमा पांडे, शैल देवी, प्रतिनिधि राजकुमार सिंह, अरविंद पांडे, भवनाथ सिंह, समाजसेवी उदय झा सहित कई लोग उपस्थित थे.

Exit mobile version