Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: राज्यपाल संतोष गंगवार से मिला BJP नेता, संविधान पर दिये बयान को लेकर मंत्री हफीजूल हसन को बर्खास्त करने की मांग

Ranchi : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक शिष्टमंडल ने राज भवन में भेंट की तथा राज्य सरकार के मंत्री हफीजूल हसन को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने के संबंध में ज्ञापन समर्पित किया. शिष्टमंडल ने राज्यपाल से कहा कि झारखंड राज्य में संविधान की शपथ लेकर पद पर आसीन होने वाले मंत्रीगण संवैधानिक मर्यादाओं को तार-तार कर रहे हैं. विगत दिनों राज्य के मंत्री हफीजूल हसन दारा संविधान की अपेक्षित निष्ठा के विपरीत वक्तव्य दिए गए हैं, उन्होंने यह बयान दिया कि हम कुरान को दिल में और संविधान को हाथ में रखते हैं. शिष्टमंडल ने राज्यपाल महोदय से इस विषय की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए राष्ट्र और संविधान प्रथम की जगह शरिया प्रथम मानने वाले मंत्री हफीजूल हसन को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने के लिए मुख्यमंत्री को निर्देशित करने हेतु आग्रह किया है.

Exit mobile version