Site icon Lahar Chakra

Deoghar : करंट से बंगाल के कांवरिया की मौत, बाबाधाम में जलाभिषेक के बाद जा रहे थे तारापीठ

Deoghar. दुमका नगर श्रीअमड़ा-रामपुर रिंग रोड पर रानीडिंडा गांव के पास करंट लगने से पश्चिम बंगाल के कांवरिया की मौत हो गयी. मृतक का नाम छोटू घोष (25) है. वह उत्तर दिनाजपुर के सुभाषगंज का रहनेवाला था. घटना बुधवार शाम की है. वह देवघर के बाबाधाम और दुमका के बाबा बासुकिनाथ का दर्शन कर जलाभिषेक करने के बाद तारापीठ जा रहा था. इसी दौरान मृतक अंधेरे में बिजली के तार की चपेट में आ गया. इससे उसकी मौत हो गयी.

साथी कांवरियों ने बताया कि 10 लोग पश्चिम बंगाल से झारखंड के देवघर जाने के लिए मंगलवार को चले थे. बुधवार को देवघर के बाबा धाम में जलार्पण करने के बाद बासुकिनाथ धाम में सभी ने जलार्पण किया. इसके बाद सभी तारापीठ जाने के लिए रवाना हुए. चलने से पहले छोटू गाड़ी के ऊपर सामान बांध रहा था. इसी दौरान बिजली की चपेट में आ गया.

Exit mobile version