Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Deoghar: पीएम मोदी देश के सबसे ताकतवर नेता, पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा ने की तारीफ, बोले नरेंद्र मोदी के सामने कांग्रेस के नेताओं का कोई वजूद नहीं
    Headlines

    Deoghar: पीएम मोदी देश के सबसे ताकतवर नेता, पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा ने की तारीफ, बोले नरेंद्र मोदी के सामने कांग्रेस के नेताओं का कोई वजूद नहीं

    News DeskBy News DeskJanuary 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • -चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार जैसे नेताओं ने सही निर्णय लिया, कांग्रेस 40 पार्टियों के साथ, फिर भी सरकार बनाने में असफल है

    Deoghar. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सबसे मजबूत और ताकतवर नेता हैं. दुनिया के कद्दावर नेताओं में उनकी गिनती होती है. उनके सामने कांग्रेस के नेताओं का कोई वजूद नहीं है. उक्त बातें पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने देवघर से बेंगलुरु रवाना होने से पहले मंगलवार को देवघर के सर्किट हाउस में प्रेस काॅन्फ्रेंस में कही. वे दो दिनों के प्रवास पर देवघर बाबा मंदिर और बासुकीनाथ मंदिर में पूजा करने पहुंचे थे.

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस वक्त सरकार बनाने की स्थिति में नहीं है. इस बार कांग्रेस ने किसी तरह अपने लोकसभा सदस्यों की सीटों में बढ़ोतरी की है. श्री देवगौड़ा ने कहा कि भारत में सभी जाति के लोग आज प्रधानमंत्री मोदी को पसंद करते हैं. इसलिए प्रधानमंत्री मोदी को देश का सबसे मजबूत नेता कहा जाता है. पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि 40 पार्टियां कांग्रेस का साथ दे रही हैं, उसके बावजूद कांग्रेस सरकार बनाने में असफल है.

    इसका मतलब कांग्रेस को लोग पसंद नहीं कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार जैसे नेता प्रधानमंत्री मोदी का साथ देकर देश के कल्याण में अहम योगदान दे रहे हैं. ज्ञात हो कि एचडी देवगौड़ा वर्ष 1996 से वर्ष 1997 तक देश के प्रधानमंत्री थे. वर्तमान में उनकी पार्टी जनता दल सेक्युलर भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर सरकार में शामिल है. प्रेस काॅन्फ्रेंस में जनता दल सेक्युलर के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार झा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

    Jamshedpur NEWS : SIR-2026: घाटशिला में दावा-आपत्ति सुनवाई स्थलों का डीईओ राजीव रंजन ने किया निरीक्षण

    बाबा मंदिर में पूजा कर सकारात्मक ऊर्जा व शक्ति का हुआ अहसास

    श्री देवगौड़ा ने देवघर आगमन के बाद स्वयं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार महसूस होने की बात कही. उन्होंने कहा कि बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग में अभिषेक व विशेष पूजा करके सकारात्मक ऊर्जा एवं शक्ति का एहसास हुआ. उन्होंने कहा कि मेरी विशेष इच्छा थी कि बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा करूं.

    Jamshedpur NEWS : SIR-2026 में 18 बूथों पर शून्य प्रपत्र-6, 671 मतदान केंद्रों पर भी कम आवेदन; डीईओ ने दिए सख्त निर्देश

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Deoghar: PM Modi is the most powerful leader of the country former PM HD Devegowda praised him said Congress leaders have no existence in front of Narendra Modi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur NEWS : SIR-2026: घाटशिला में दावा-आपत्ति सुनवाई स्थलों का डीईओ राजीव रंजन ने किया निरीक्षण

    September 3, 2026

    Jamshedpur NEWS : SIR-2026 में 18 बूथों पर शून्य प्रपत्र-6, 671 मतदान केंद्रों पर भी कम आवेदन; डीईओ ने दिए सख्त निर्देश

    September 3, 2026

    Jamshedpur NEWS : विजय आनंद मूनका FJCCI के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद पर लगातार दूसरी बार निर्विरोध निर्वाचित

    September 3, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur NEWS : SIR-2026: घाटशिला में दावा-आपत्ति सुनवाई स्थलों का डीईओ राजीव रंजन ने किया निरीक्षण

    September 3, 2026

    Jamshedpur NEWS : SIR-2026 में 18 बूथों पर शून्य प्रपत्र-6, 671 मतदान केंद्रों पर भी कम आवेदन; डीईओ ने दिए सख्त निर्देश

    September 3, 2026

    Jamshedpur NEWS : विजय आनंद मूनका FJCCI के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद पर लगातार दूसरी बार निर्विरोध निर्वाचित

    September 3, 2026

    Patna NEWS : पुरी-पटना-पुरी एक्सप्रेस अब अत्याधुनिक LHB कोच से चलेगी, यात्रियों को मिलेगी ज्यादा सुरक्षित और आरामदायक यात्रा

    September 3, 2026

    Jamshedpur NEWS : करीम सिटी कॉलेज में कॉलेज मेंटरशिप प्रोग्राम पर IQAC की विशेष कार्यशाला आयोजित

    September 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group