Site icon Lahar Chakra

रांची के लापुंग थानेदार सहित दो पर विभागीय एक्शन, 5 दारोगा व 4 जमादार सस्पेंड

Ranchi : रांची के लापुंग थानेदार सहित दो के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गयी है. वहीं, पांच दारोगा और चार जमादार को सस्पेंड कर दिया गया है. इन लोगों के खिलाफ DIG सह रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने कार्रवाई की है. SSP ने बताया कि काम में लापरवाही बरतने को लेकर इन पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ एक्शन लिया गया है.

जिन पुलिस पदाधिकारियों पर एक्शन लिया गया, उनमें एसआई संतोष कुमार रजक (डोरंडा थाना), एसआई नितीश कुमार (ओपी खरसीदाग), एसआई अजय कुमार दास (लालपुर थाना), एसआई रामकुमार टाना भगत (जगरनाथपुर थाना), एसआई सुर्यवन्ती उरांव (सुखदेवनगर थाना), एएसआई अरविंद कुमार त्रिपाठी (जगरनाथपुर थाना), एएसआई श्याम बिहारी रजक (जगरनाथपुर थाना), एएसआई उमाशंकर सिंह (बुढ़मू थाना), एएसआई अशोक नाथ सिंह (सदर थाना) शामिल हैं.

वहीं जिन पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू की गयी है, उनमें लापुंग के थानेदार एसआई अभिषेक कुमार और पंडरा ओपी के एसआई चंदन कुमार पांडेय शामिल है. इन लोगों के खिलाफ अनुसंधान में शिथिलता बरतने पर कार्रवाई की गयी है.

Exit mobile version