Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Jharkhand»Devghar Railway Station: देवघर स्टेशन पर कांवरियों के उमड़ने से मची अफरातफरी, तीन श्रद्धालु हुए बेहेश, आनन-फानन में चलायी गयी स्पेशल ट्रेन
Jharkhand

Devghar Railway Station: देवघर स्टेशन पर कांवरियों के उमड़ने से मची अफरातफरी, तीन श्रद्धालु हुए बेहेश, आनन-फानन में चलायी गयी स्पेशल ट्रेन

News DeskBy News DeskAugust 26, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Devghar. रविवार को देवघर स्टेशन में जन्माष्टमी पर जल भरने के लिए सुल्तानगंज जाने वाले कांवरियों की एकाएक इतनी भीड़ हो गयी कि ट्रेन आने के समय पूरे स्टेशन परिसर में अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. टिकट लेने के लिए बुकिंग काउंटर पर भी सुबह से ही काफी लंबी लाइन लगी रही. वहीं ट्रेन आने का समय नजदीक आने पर काउंटर पर लोग एक दूसरे पर चढ़ते दिख रहे थे. भीड़ इतनी थी कि ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचते ही यात्री उतर नहीं पा रहे थे. लोग ट्रेन पर सवार होने के लिए काफी मशक्कत करने लगे. इस दौरान अफरातफरी होता देख आरपीएफ के जवान दौड़े, तो देखा कि दो महिलाएं व एक बच्चा बोगी के अंदर अचेत अवस्था में पड़ा था.

दोनों को स्टेशन पर उतारने में आरपीएफ जवान की वर्दी भी फट गयी. भारी मुश्किल के बाद तीनों को नीचे उतारा गया. उसके मुंह पर पानी का छिड़काव किया, तो यात्रियों को होश आया. उनलोगों ने बताया कि ट्रेन के अंदर गर्मी व उमस के कारण दम घुटने लगा था. इस दौरान स्टेशन मास्टर पर यात्री भड़क गए. स्टेशन मास्टर बिभूति कुमार ने सूझ-बूझ का परिचय देते हुए यात्रियों के हाथ जोड़ते हुए बस से जाने का आग्रह किया. मामले की जानकारी जब जीएम को दी गयी और बताया गया कि कैसे बड़ी दुर्घटना टली, तो पूर्व रेलवे के जीएम ने इसे गंभीरता से लेते हुए रविवार शाम पांच बजे देवघर से जमालपुर 03137 एवं सोमवार को सुबह जमालपुर से देवघर के लिए ट्रेन चलाने का आदेश जारी किया. आदेश आते ही तुरंत इसकी सूचना प्रसारित की जाने लगी.

वरीय अधिकारियों को दी गलत सूचना

JAMSHEDPUR NEWS :महाराष्ट्र के औसा में टाटा पावर ने शुरू की 100.8 मेगावाट की पवन ऊर्जा परियोजना, सालाना बनेगी 30.8 करोड़ यूनिट बिजली

जिस समय स्टेशन में अफरातफरी का माहौल था, उस वक्त जसीडीह टीआइ यूके चौधरी मौके पर मौजूद नहीं थे. जब ट्रेन खुली, तो कुछ देर बाद आये और वस्तु स्थिति की जानकारी ली. वे मंडल के वरीय अधिकारियों को किसी तरह की अफरातफरी आदि नहीं होने और न ही यात्रियों को किसी तरह की परेशानी होने की गलत सूचना देते दिखे रहे थे.

आठ दिन पहले स्पेशल ट्रेन की डिमांड की थी

Railway: वंदे भारत की ब्रेक खराब, फिर भी 463 किमी तक दौड़ाया, पायलट की चेतावनी भी नजरअंदाज, अब दक्षिण पूर्व रेलवे ने शुरू की जांच

स्टेशन मास्टर बिभूति कुमार ने 18 अगस्त को ही बीते साल की तरह भादो में भीड़ होने की संभावना को देखते हुए दो ट्रेन चलाने की मांगी की थी. इसके लिए मंडल को लिखित रूप से आग्रह किया था, जिसमें कि रविवार को जमालपुर-देवघर ट्रेन नंबर 3634 व 3633 को चलाने का तथा एक स्पेशल ट्रेन देवघर-जमालपुर के बीच चलाने का आग्रह किया था. लेकिन मंडल की ओर से इस पर किसी तरह का संज्ञान नहीं लिया गया. वहीं सावन से ही चल रही जमालपुर देवघर स्पेशल ट्रेन नंबर 05573 एवं 05574 जो की 16 बोगी के साथ चल रही थी, उसे कम कर आठ बोगी के साथ चलाया जा रहा था. इस कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS :महाराष्ट्र के औसा में टाटा पावर ने शुरू की 100.8 मेगावाट की पवन ऊर्जा परियोजना, सालाना बनेगी 30.8 करोड़ यूनिट बिजली

November 16, 2026

Railway: वंदे भारत की ब्रेक खराब, फिर भी 463 किमी तक दौड़ाया, पायलट की चेतावनी भी नजरअंदाज, अब दक्षिण पूर्व रेलवे ने शुरू की जांच

November 16, 2026

Jharkhand: PM मोदी ने झारखंड के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं, जानें प्रधानमंत्री ने क्या कहा?

November 16, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS :महाराष्ट्र के औसा में टाटा पावर ने शुरू की 100.8 मेगावाट की पवन ऊर्जा परियोजना, सालाना बनेगी 30.8 करोड़ यूनिट बिजली

November 16, 2026

Railway: वंदे भारत की ब्रेक खराब, फिर भी 463 किमी तक दौड़ाया, पायलट की चेतावनी भी नजरअंदाज, अब दक्षिण पूर्व रेलवे ने शुरू की जांच

November 16, 2026

Jamshedpur: सोनारी में वाहन जांच के दौरान 14 जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

November 16, 2026

Jamshedpur: पोटका में खिड़की तोड़कर घर में घुसे, बाहर से बंद कर दिया दरवाजा, 7 लाख नकद समेत 15 लाख के जेवरात ले उड़े चोर

November 16, 2026

Jamshedpur: छठ पर्व पर पूजा करने नदी गया था साकची का परिवार, घर को चोरों ने बनाया निशाना, 15 लाख के सोने के गहने हो गयी चोरी

November 16, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group