Site icon Lahar Chakra

DGP facebook Account: डीजीपी अनुराग गुप्ता का फोटो लगा बनाया फर्जी फेसबुक अकाउंट, भेज रहा फ्रेंड रिक्वेस्ट, अब तक 119 लोग फ्रेंड लिस्ट में हो चुके हैं शामिल

Ranchi. झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता का फोटो लगाकर साइबर फ्रॉड ने फर्जी फेसबुक अकाउंट बना लिया है. उसके जरिये लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा जा रहा है. लेकिन ध्यान से देखने पर पता चलता है कि अनुराग गुप्ता (anurag gupta) की जगह फर्जी फेसबुक अकाउंट में (anurg gupta dgp) लिखा हुआ है. इस फर्जी अकाउंट में श्री गुप्ता की तसवीर देखकर 119 लोग फ्रेंड लिस्ट में शामिल हो चुके हैं. संभव है कि फर्जी अकाउंट के चक्कर में कुछ लोग साइबर फ्रॉड के शिकार भी हुए होंगे. हालांकि मामले में किसी स्तर से प्राथमिकी दर्ज कराने की बात सामने नहीं आयी है.

Exit mobile version