Site icon Lahar Chakra

Chinese Chemical पर DGTR ने Anti Dumping Charge की सिफारिश की, पर TATA STEEL, JSW समेत घरेलू Steel Industry को अब भी कार्रवाई का इंतजार

New Delhi. Ministry of Commerce की जांच शाखा DGTR ने कागज और पेंट उद्योग में इस्तेमाल होने वाले एक चीनी रसायन के आयात पर 681 डॉलर प्रति टन तक का anti-dumping charges लगाने की सिफारिश की है. शुल्क लगाए जाने से Titanium dioxide के घरेलू उत्पादकों को चीन से होने वाले सस्ते आयात से सुरक्षा मिलेगी. व्यापार उपचार महानिदेशालय (DGTR ) ने निष्कर्ष निकाला है कि रसायन को सामान्य मूल्य से कम कीमत पर भारत में निर्यात किया गया है, जिसके परिणामस्वरूप डंपिंग हुई है. निदेशालय की अधिसूचना में कहा गया है कि इस आयात का घरेलू उद्योग की कीमतों को दबाने में काफी प्रभाव पड़ा है.

इसमें कहा गया है, ‘‘तदनुसार, प्राधिकरण आयात पर निश्चित डंपिंग-रोधी शुल्क लगाने की सिफारिश करता है.’ अनुशंसित शुल्क 460 डॉलर प्रति टन से लेकर 681 डॉलर प्रति टन के बीच है. शुल्क लगाने का अंतिम निर्णय वित्त मंत्रालय लेता है. इधर, चीन से आयातित सस्ते स्टील पर डंपिंग शुल्क को लेकर Tata Steel, JSW समेत अन्य घरेलू स्टील इंडस्ट्री को अब भी सरकार की ओर से कार्रवाई का इंतजार है. क्योंकि चीन से आयातित सस्ते स्टील के डंपिग से घरेलू स्टील इंडस्ट्री प्रभावित हो रही है.

Exit mobile version