Site icon Lahar Chakra

Dhalbhumgarh: घर पर गिरी 25 से 30 फीट ऊंची चहारदीवारी, बाल-बाल बचे लोग, घर में रखा कई सामान दबकर हुआ बर्बाद

Dhalbhumgarh.धालभूमगढ़ के चारचक्का स्थित कौशिक सुराल के घर में बड़ा हादसा होते होते बचा. उनके किचन के ऊपर जयप्रकाश अग्रवाल की करीब 25 से 30 फीट ऊंची पुरानी चहारदीवारी भर भराकर अचानक गिर गई. दीवार गिरने से किचन में रखा गैस चूल्हा, इंडक्शन चूल्हा और अन्य सामान दबकर बर्बाद हो गया. घटना के वक्त किचन में कौशिक सुराल की पत्नी नीलिमा सुराल खाना परोस रही थीं. उनका बच्चा भी वहीं था. दोनों समय रहते बाहर निकल गए. अगर 5 सेकंड की भी देरी होती तो जान का खतरा हो सकता था. कौशिक सुराल और सुजीत दे ने बताया कि यह दीवार काफी पुरानी है. पहले इसके ऊपर टीन की सेड थी, जिसे कई साल पहले हटा दिया गया। दीवार ईंट, पत्थर और मिट्टी के गारे से बनी थी. कई बार जयप्रकाश अग्रवाल को इसे गिराने के लिए कहा गया था.

Exit mobile version