Site icon Lahar Chakra

Dhalbhumgarh: धालभूमगढ़ ट्रेन की चपेट में आने से युवक और युवती की मौत, प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका, टुकड़ों में पटरी पर बिखरे शव

Dhalbhumgarh. धालभूमगढ़ थाना के नूतनगढ़ रेलवे अंडरपास पर शुक्रवार सुबह युवक और युवती की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी. मामला प्रेम प्रसंग से जुड़े होने की आशंका है. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पवन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल के पास पहुंचे. इसे समेटने में पुलिसकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी. थाना प्रभारी ने कहा कि ड्राइविंग लाइसेंस एवं मतदाता पहचान पत्र घटनास्थल पर मिला है. इसके अनुसार युवक का नाम मंगल टुडू (35) जो रावताड़ा पंचायत के बाबइदा निवासी तथा युवती जोबारानी किस्कु (30) मुसाबनी की रहने वाली है.

आशंका जतायी जा रही है कि दोनों ने आत्महत्या की है. जांच के बाद मामले का खुलासा होगा. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया. दोनों पक्ष के परिजन थाना पहुंचे थे. इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है.

Exit mobile version