Site icon Lahar Chakra

Dhalbhumgarh: धालभूमगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.5 करोड़ रुपये के अफीम जब्त, भेजा जा रहा था बंगाल

Dhalbhumgarh. पूर्वी सिंंहभूम में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आयी है. यहां धालभूमगढ़ पुलिस ने एनएच से एक ट्रक जब्त किया. ट्रक पर करीब 1.5 करोड़ रुपये के डोडा (अफीम) लदा था, जिसे जब्त कर लिया गया. रविवार को एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी. एसडीपीओ ने बताया कि बरामद डोडा संभवत: बंगाल भेजा जा रहा था.

इस संबंध में आवश्यक जांच की जा रही है. एसडीपीओ ने बताया कि ट्रक पर 212 बोरों में 4732 किलोग्राम डोडा मिला. इसकी कीमत लगभग 1.5 करोड़ रुपये है. उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही एसडीपीओ और अंचल अधिकारी समीर कच्छप के नेतृत्व में छापामारी टीम बनायी. रात 2 बजे घाटशिला की ओर से आ रहा ट्रक पुलिस को देखकर तेजी से भागने लगा. जयरामडीह के पहले चालक ने कच्ची सड़क पर ट्रक को घुसा दिया. टीम ने घेर कर ट्रक व चालक को पकड़ लिया. चालक ने अपना नाम गणपत राम बताया. वह बाड़मेर (राजस्थान) के बालोतरा जिला स्थित सिधरी थाने के नाकोड़ा ग्राम का निवासी है. वाहन की तलाशी लेने पर सफेद रंग के प्लास्टिक बोरों में अफीम का डोडा मिला.

Exit mobile version