Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»धनबाद-बांकुड़ा मेमू स्पेशल ने Red Signal तोड़ा, मालगाड़ी से टकराने से बची, लोको पायलट निलंबित
    Headlines

    धनबाद-बांकुड़ा मेमू स्पेशल ने Red Signal तोड़ा, मालगाड़ी से टकराने से बची, लोको पायलट निलंबित

    News DeskBy News DeskAugust 7, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Dhanbad. धनबाद-बांकुड़ा मेमू स्पेशल ट्रेन ( 08678 डाउन) मंगलवार की दोपहर रखितपुर स्टेशन का लाल होम सिग्नल पास कर गयी. उसी पटरी पर आगे मालगाड़ी खड़ी थी. इससे एक भीषण रेल दुर्घटना होने से बाल-बाल बच गयी. जानकारी के अनुसार धनबाद-बांकुड़ा मेमू स्पेशल ट्रेन प्रधानखंटा से खुलकर आगे बढ़ी, तो रखितपुर स्टेशन के पहले होम सिग्नल लाल था. वहां ट्रेन को रुकनी थी. ट्रेन को बांकुड़ा मुख्यालय के मोटर मैन (लोको पायलट) यूके मिश्रा चला रहे थे. उनसे किसी कारणवश रखितपुर स्टेशन का होम सिग्नल दोपहर करीब तीन बजे अनदेखा हो गया तो वह अपनी धुन में ट्रेन को आगे बढ़ाते रहे. मेन लाइन की पटरी पर मेमू ट्रेन जा रही थी.

    उसी पटरी पर आगे एक मालगाड़ी खड़ी थी. मोटर मैन मिश्रा की नजर जब मालगाड़ी के ब्रेकयान पर पड़ी तो उसने ट्रेन को समय रहते नियंत्रित कर रोक लिया. इससे एक भीषण रेल दुर्घटना होने से बच गयी. सूचना पाते ही धनबाद रेल कंट्रोल रूम तथा अधिकारियों के बीच अफरा-तफरी मच गयी. विभागीय आदेश पर मोटरमैन का ड्यूटी रखितपुर स्टेशन में ऑफ कर दिया गया. धनबाद से दूसरे लोको पायलट को भेज कर ट्रेन को शाम 5:42 बजे गंतव्य की ओर रवाना किया गया. इस दौरान मोटरमैन यूके मिश्रा का ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट हुआ.

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    उन्हें मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है. मेमू ट्रेन रैकेटपुर में करीब पौने तीन घंटे रुकी रही. इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. समाचार प्रेषण तक मोटरमैन धनबाद में ही रखा गया था. धनबाद रेल मंडल की ओर से घटना की सूचना आगरा रेल मंडल के अधिकारियों को दे दी गई, जिसके बाद मोटरमैन यूके मिश्रा को निलंबित कर दिया गया है.

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Dhanbad-Bankura MEMU Special broke red signal escaped collision with goods train loco pilot suspended
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Recent Post

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026

    CBSE OSM पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- छोटे बच्चों में हताशा का स्तर देखिए, मामले में स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी, नीट यूजी पर कहा- परीक्षा हो चुकी तो अब मुद्दा ही क्या बचा

    July 16, 2026

    Share Bazar: आईटी कंपनियों के शेयर की खरीदारी से Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में तेजी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group