
Dhanbad. धनबाद जिले के कुमारधुबी के प्रेमी युवक ने पहले जहर खाया, यह देख उसकी प्रेमिका ने भी जहर खा लिया. किस्मत ने साथ दिया और दोनों की जान बच गयी. दोनों की हालत देख परिजनों ने दोनों की शादी बुधवार को एसएनएमएमसीएच परिसर में ही करवा दी.
जानकारी के अनुसार कुमारधुबी के आलोक वर्मा (24) व नेहा कुमारी (23) के बीच बीते दो सालों से प्रेम संबंध में थे. दोनों ने साथ जीने और साथ मरने की कसमें खायी. जब विवाह करना चाहा तो परिवार ने विरोध किया. निराशा में पहले आलोक वर्मा ने जहर खा दिया, उसके बाद नेहा ने भी जान देने की कोशिश की.
दोनों को धनबाद के एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी जान बचा ली. जब दोनों के परिवार को उनकी गहरी भावनाओं का एहसास हुआ, तो उन्होंने अस्पताल में ही एक सादे समारोह में दोनों की शादी करा दी. दंपत्ति का वर्तमान में अस्पताल में इलाज चल रहा है. दोनों की हालत अभी पहले से बेहतर है. आलोक वर्मा ने बताया कि नेहा के भाई ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी.
