Site icon Lahar Chakra

Dhanbad: पूर्व मंत्री बच्चा सिंह पंचतत्व में विलीन, बनारस में हुआ अंतिम संस्कार, धनबाद में होगा श्राद्धकर्म

Dhanbad. राज्य के पूर्व नगर विकास मंत्री बच्चा सिंह का अंतिम संस्कार मंगलवार को बनारस में गंगा तट पर हुआ.उनका भतीजा अभिषेक सिंह उर्फ गुड्डू ने मुखाग्नि दी.मंगलवार की सुबह बनारस के मणिकर्णिका घाट पर वैदिक रीति-रिवाज के साथ पूर्व मंत्री बच्चा सिंह का अंतिम संस्कार परिजनों व शुभचिंतकों की मौजूदगी में हुआ. इस दौरान पूर्व मंत्री के बड़े भाई सह बलिया के पूर्व विधायक विक्रमा सिंह, उनका भतीजा सह पूर्व डिप्टी मेयर एकलव्य सिंह सहित कई नेता मौजूद थे.बलिया से भी काफी संख्या में शुभचिंतक व रिश्तेदार पहुंचे थे.सनद हो कि पूर्व मंत्री बच्चा सिंह का निधन सोमवार को धनबाद में इलाज के दौरान एक निजी अस्पताल में हो गया था.उनका श्राद्धकर्म धनबाद में होगा.

Exit mobile version