Site icon Lahar Chakra

Dhanbad News :मंडल रेल प्रबंधक द्वारा धनबाद-पतरातु रेल खंड का निरीक्षण 

धनबाद:

आज मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र द्वारा धनबाद-पतरातु रेल खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के उपरांत पतरातु रेलवे स्टेशन का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पतरातु रेलवे यार्ड, गुड्स शेड, फुट ओवर ब्रिज (एफओबी), प्लेटफॉर्म तथा स्टेशन परिसर में उपलब्ध विभिन्न संरचनाओं एवं यात्री सुविधाओं का अवलोकन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक ने स्टेशन पर स्वच्छता, संरक्षा व्यवस्था, यात्री सुविधा संबंधी कार्यों तथा परिचालन व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की तथा संबंधित शाखाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। इसके अतिरिक्त निरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मंडल रेल प्रबंधक द्वारा पतरातु विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (PVUNL), नए यार्ड एवं भुरकुंडा रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण किया गया तथा वहां उपलब्ध अवसंरचनाओं, माल ढुलाई एवं परिचालन व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। इस अवसर पर मंडल के अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित थे |

Exit mobile version