Lahar Chakra

Dhanbad News :गणतंत्र दिवस पर रेलवे स्टेडियम धनबाद में फ्लड लाइट का विधिवत उद्घाटन

Dhanbad

गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आज दिनांक 26 जनवरी 2026 को मंडल रेल प्रबंधक श्री अखिलेश मिश्र द्वारा रेलवे स्टेडियम, धनबाद में नवस्थापित फ्लड लाइट का विधिवत शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक द्वारा पारंपरिक रूप से नारियल फोड़कर एवं फ्लड लाइट प्रणाली को ऑन कर उद्घाटन किया गया। फ्लड लाइट के शुभारम्भ से अब रेलवे स्टेडियम में सायंकालीन एवं रात्रिकालीन खेल गतिविधियों का आयोजन सुचारु रूप से किया जा सकेगा, जिससे रेलवे कर्मचारियों एवं खिलाड़ियों को आधुनिक एवं बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह पहल कर्मचारियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने, खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने तथा धनबाद मंडल में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। फ्लड लाइट के उद्घाटन के पश्चात क्रिकेट मैच का भी सफलतापूर्वक आयोजन किया गया, जिसमें खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। यह सुविधा रेलवे कर्मचारियों के साथ-साथ स्थानीय खेल प्रतिभाओं के लिए भी लाभकारी सिद्ध होगी। इस अवसर पर मंडल के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे। मंडल रेल प्रबंधक ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे भविष्य में खेल गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाने वाला कदम बताया।

Exit mobile version