Lahar Chakra

DHANBAD RAILWAY NEWS: धनबाद रेल मंडल में मेगा टिकट चेकिंग अभियान, 551 यात्री पकड़े गए, ₹4.02 लाख की वसूली

धनबाद। पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद मंडल में शनिवार को चलाए गए मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 551 यात्री टिकट संबंधी अनियमितताओं के मामलों में पकड़े गए। रेलवे के अनुसार, जांच के दौरान इन यात्रियों से कुल 4 लाख 2 हजार 780 रुपये की राशि वसूल की गई।यह विशेष अभियान सुनियोजित कार्यक्रम के तहत दिन और रात दोनों समय चलाया गया। टिकट जांच टीमों ने रेलवे स्टेशनों के साथ विभिन्न मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में भी यात्रियों के टिकट तथा सामान की जांच की।

बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों पर कार्रवाई

धनबाद रेल मंडल की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, अभियान के दौरान तीन तरह की अनियमितताओं के मामले सामने आए।

जांच टीमों ने संबंधित यात्रियों से रेलवे नियमों के अनुसार राशि वसूल की। साथ ही उन्हें भविष्य में उचित टिकट लेकर ही यात्रा करने की सख्त हिदायत दी गई।

टिकट काउंटरों पर दिखी यात्रियों की भीड़

मेगा टिकट चेकिंग अभियान के दौरान विभिन्न रेलवे स्टेशनों के अनारक्षित टिकट काउंटरों पर यात्रियों की काफी भीड़ देखी गई।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, टिकट जांच अभियान का उद्देश्य यात्रियों को वैध टिकट के साथ यात्रा करने के लिए जागरूक करना और अनियमित यात्रा पर रोक लगाना है।

धनबाद रेल मंडल में आगे भी जारी रहेगी जांच

धनबाद मंडल ने स्पष्ट किया है कि टिकट जांच अभियान नियमित रूप से चलाया जा रहा है और भविष्य में भी जारी रहेगा।रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर प्रवेश करने से पहले उचित टिकट या वैध प्राधिकार सुनिश्चित करें।इसके अलावा यात्रियों को जिस श्रेणी का टिकट जारी किया गया है, उसी श्रेणी के डिब्बे में यात्रा करने की सलाह दी गई है।

Exit mobile version