Site icon Lahar Chakra

Dhanbad: भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा से छेड़छाड़; धनुष को क्षतिग्रस्त कर दिया गया, तरकश से तीर भी गायब

Dhanbad. धनबाद में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा से छेड़छाड़ हुई है. उनके धनुष को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है. भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के तरकश से तीर भी गायब हो गया है. इस घटना पर समिति ने आक्रोश जताया है. समिति ने इसका विरोध किया है. भगवान बिरसा मुंडा स्मारक समिति के संयोजक महादेव हांसदा ने धनबाद के उपायुक्त से मांग की है कि वैसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाये, जिन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया है.

उन्होंने आरोप लगाया कि किसी साजिश के तहत भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया गया है. पहले भी 2 बार यहां प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया गया था. जिला प्रशासन इस प्रतिमा की घेराबंदी करवाये, ताकि कोई प्रतिमा तक पहुंच न पाये.

Exit mobile version