Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»धर्म के पथ पर चलने वाले को वर्तमान में जीना होगा,अतीत का गुणगान करने और भविष्य की काल्पनिक रूपरेखा में जीना निरर्थक है:-आनंद मार्ग
    Headlines

    धर्म के पथ पर चलने वाले को वर्तमान में जीना होगा,अतीत का गुणगान करने और भविष्य की काल्पनिक रूपरेखा में जीना निरर्थक है:-आनंद मार्ग

    News DeskBy News DeskFebruary 5, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    ADITYAPUR NEWS :आदित्यपुर नगर निगम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एजाज अनवर बने नए नगर आयुक्त, देखें दर्जनों अफ़सरों के ट्रांसफर पोस्टिंग की पूरी सूची

    जमशेदपुर 5 फरवरी 2023

    आनंद मार्ग प्रचारक संघ के तीन दिवसीय प्रथम संभागीय सेमिनार के तीसरे दिन गदरा आनंद मार्ग जागृति में
    5 फरवरी रविवार दोपहर में आचार्य मन्त्रचैतन्यानन्द अवधूत ने” शिव की शिक्षा” पर सार गर्भित प्रवचन दिया और ज़ोर देकर कहा कि आदिगुरु भगवान शिव की शिक्षा आज भी प्रासंगिक है।
    उन्होंने बताया कि श्री श्री आनन्दमूर्ति ने शिव शिक्षा के 12 सूत्रों की व्याख्या की है जिनमें शिव पुराण, शिव संहिता और आगम निगम शास्त्र को समाहित कर दिया है। आचार्य ने बतलाया कि भगवान शिव का जन्म लगभग 7000 वर्ष पूर्व हुआ था। उन्होंने न केवल मनुष्य वरन् समस्त जीव जगत के कल्याण के लिए अपना सर्वस्व लुटा दिया और अपने अपने आगमन को सार्थक कर के इस धरती के कण कण को पवित्र कर गए। प्राचीन काल के शोषित, पीड़ित और अवहेलित जन समुदाय ने भगवान शिव को अपने परम् आश्रय के रूप में पाया था।

    भगवान शिव ने कहा था “वर्तमानेषु वर्तेत” अर्थात धर्म के पथ पर चलने वाले को वर्तमान में जीना होगा। अतीत का गुणगान करने और भविष्य की काल्पनिक रूपरेखा में जीना निरर्थक है। शिव के अनुसार, मानव जीवन का उद्देश्य है,” आत्म मोक्षार्थम् जगत् हिताय च” अर्थात धर्म के पथ पर चलने वालों को जगत् के हित के लिए भी काम करना होगा। जो व्यवस्था जन साधारण को सम्मानजनक जीने के अधिकार से वंचित करती है, उस व्यवस्था का भी डट कर विरोध करना होगा। यदि कोई सोचे कि वह समाज और संसार के शोषित पीड़ित और अवहेलित लोगों के कष्ट को भूल कर हिमालय की गुफा में जाकर शीर्षासन करते हुए कई युगों तक साधना करेगा और परमात्मा गुफा के पत्थर के दरवाजे को अपने हाथ से खोल कर उसके सामने प्रकट हो जाएंगे और उसकी इच्छा की पूर्ति कर देंगे तो वैसा होना कदापि सम्भव नहीं है।

    JAMSHEDPUR NEWS :जमशेदपुर में हस्तशिल्प और टेक्सटाइल उद्योग को मिलेगा नया बाजार, निर्यात को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    आचार्य ने बताया कि भगवान शिव इस धरती के पहले विवाहित पुरुष हैं। उनके आगमन से पहले मानव अर्धविकसित था। स्त्री-पुरुष में पारिवारिक जीवन पद्धति को मान कर चलने की व्यवस्था नहीं थी। सन्तान के लालन पालन का दायित्व कोई नहीं लेता था। शिव ने नियम बनाया कि पुरुष को परिवार के भरण पोषण का दायित्व लेना होगा, इसलिए उन्होंने विवाहित पुरुष को “भर्ता” कहा। उन्होंने विवाहित स्त्री को “कलत्र” घोषित किया जो कि उभयलिंग है। अर्थात पति के साथ वह स्त्री और स्त्रीलिंग वाचक रहेगी किंतु सन्तान और अन्य लोगों के साथ वह पुरुष की भांति महिमामय रहेगी। इसलिए आज भी विवाह के समय वर-वधु को शिव-पार्वती की तरह रहने की शपथ दिलाई जाती है।

    शिव ने कहा था कि जो लोगों को ज्ञानवर्जित कर शोषण करना चाहते हैं। भोले भाले लोगों की आंखों में धार्मिक अन्धविश्वास की धूल झोंक कर उन्हें अन्धा करना चाहते हैं, धार्मिक साधक को जनसाधारण को उनके मायाजाल से बचाना होगा। जो लोग तथाकथित धार्मिक ग्रंथों के उद्धरण देकर लोगों की बुद्धि को भ्रष्ट करना चाहते हैं, शिव ने कठोर भाषा में उनकी निंदा की थी और उन्हें “लोकव्याहमोहकारक” कहा था। ऐसे लोगों का एक सूत्रीय काम है मनुष्य के जीवन में व्याधि पैदा करना। धार्मिक लोगों को ऐसे लोगों से दूर रहना होगा और दूसरों को भी उनके चंगुल से बचाना होगा।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Aanan marg/jamshedpur
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    ADITYAPUR NEWS :आदित्यपुर नगर निगम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एजाज अनवर बने नए नगर आयुक्त, देखें दर्जनों अफ़सरों के ट्रांसफर पोस्टिंग की पूरी सूची

    June 17, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :जमशेदपुर में हस्तशिल्प और टेक्सटाइल उद्योग को मिलेगा नया बाजार, निर्यात को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    June 17, 2026

    Jamshedpur News ;जुगसलाई में 5 दिनों से कचरा उठाव ठप, पार्षदों ने कार्यपालक पदाधिकारी से की मुलाकात

    June 17, 2026
    Recent Post

    ADITYAPUR NEWS :आदित्यपुर नगर निगम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एजाज अनवर बने नए नगर आयुक्त, देखें दर्जनों अफ़सरों के ट्रांसफर पोस्टिंग की पूरी सूची

    June 17, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :जमशेदपुर में हस्तशिल्प और टेक्सटाइल उद्योग को मिलेगा नया बाजार, निर्यात को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    June 17, 2026

    Jamshedpur News ;जुगसलाई में 5 दिनों से कचरा उठाव ठप, पार्षदों ने कार्यपालक पदाधिकारी से की मुलाकात

    June 17, 2026

    Jamshedpur News :विधायक पूर्णिमा साहू का निरंतर प्रयास लाया रंग, 19 जून को बिरसानगर पीएम आवास योजना के लाभुकों को मिलेगा अपने घर का अधिकार, होगा गृह प्रवेश पूजन

    June 17, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :आरएसएस के कार्यालय नहीं, राष्ट्रवाद पर हमला। SIT के गठन कर जिहादी मानसिकता वाले अपराधी को पकड़े : रघुवर दास

    June 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group