Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»देवघर मंदिर में नई व्यवस्था धर्मरक्षिणी सभा ने किया विरोध, मुख्यमंत्री से हस्तक्षेत्र करने का अनुरोध
    Headlines

    देवघर मंदिर में नई व्यवस्था धर्मरक्षिणी सभा ने किया विरोध, मुख्यमंत्री से हस्तक्षेत्र करने का अनुरोध

    News DeskBy News DeskDecember 30, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    देवघर. पंडा धर्मरक्षिणी सभा के उपाध्यक्ष चंद्रशेखर खवाड़े ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर बैद्यनाथ मंदिर में सुलभ जलार्पण, पूजन की व्यवस्था बनाने और वित्तीय अनियमिताओं को दूर करने की मांग की है. चंद्रशेखर खवाड़े का कहना है कि मंदिर प्रभारी सह सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने घोषणा की है कि नए वर्ष 2025 में शीघ्र दर्शनम कूपन खरीदने वाले श्रद्धालुओं को बाबा बैद्यनाथ जी के प्रसाद स्वरूप मंदिर प्रशासन पेड़ा और बेलपत्र देगी. यह एक अच्छी पहल है. पर एसडीओ को जानकारी होनी चाहिए कि इसके पूर्व भी मंदिर प्रबंधन द्वारा प्रसाद वितरण एवं लंगर की एक योजना चलाई जा चुकी है. जो अपनी कुव्यवस्था और वित्तीय अनियमिताओं के कारण बंद हो गई थी.

    उनका कहना है कि पूर्व की योजना को भी चालू करने के पूर्व बाबा मंदिर प्रबंधन कमेटी द्वारा विचार विमर्श कर ही सार्वजनिक रूप से निर्णय लिया गया था, परंतु तत्कालीन प्रभारी ने बिना किसी से विचार विमर्श किये इस योजना का टेंडर भी निकाल दिया है. प्रभारी पहले उसकी वसूली करें. इस योजना में एक कर्मचारी के खाते में प्रसाद वितरण और लंगर के नाम पर भारी संख्या में दान की राशि आती रही है. प्रभारी को इस पर संज्ञान लेना चाहिए. ऐसी योजनाएं के संचालन का निर्णय बाबा मंदिर प्रभारी के अकेले क्षेत्राधिकार से बाहर है. यह निर्णय श्राइन बोर्ड से ही पास होना चाहिए था. यहां तक की मंदिर प्रभारी को वित्तीय अधिकार भी प्राप्त नहीं है. तब फिर किस प्रकार से इन्होंने ऐसे निर्णय को लेकर टेंडर तक निकाल दिया है.

    Jamshedpur News: उपायुक्त राजीव रंजन ने CSR फंड के प्रभावी उपयोग पर दिया जोर, कंपनियों से एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट और कार्ययोजना

    उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या अब बाबा मंदिर प्रशासन बेलपत्र, गठबंधन, पेड़ा जैसे चीजों को बेचने का काम करेगी? ऐसे कार्यों से जहां सरकार और प्रशासन का स्तर गिरेगा, वहीं गरीब, मध्यम वर्गीय दुकानदार माली जैसे सामान्य परिवारों के सामने भुखमरी और बेरोजगारी की भयंकर आर्थिक तंगी वाली स्थिति उत्पन्न हो जाएगी. यदि उन्होंने शीघ्र दर्शनम कूपन खरीदने वाले यात्रियों को दर्शनम में शीघ्रता करवा दिया जाए तो यह एक मील का पत्थर साबित हो जाएगा. सावन से ही एलइडी टीवी खराब है.

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026, बीएलओ के साथ घर-घर जाएंगे वॉलंटियर्स, डीईओ ने दिए कड़े निर्देश

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Dharmarakshini Sabha opposed the new arrangement in Deoghar temple requested the Chief Minister to intervene
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: उपायुक्त राजीव रंजन ने CSR फंड के प्रभावी उपयोग पर दिया जोर, कंपनियों से एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट और कार्ययोजना

    June 29, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026, बीएलओ के साथ घर-घर जाएंगे वॉलंटियर्स, डीईओ ने दिए कड़े निर्देश

    June 29, 2026

    Jamshedpur News: बिस्टुपुर में GST पखवाड़ा के तहत नुक्कड़ नाटक ‘जागरूक ग्राहक, देश का विकास’ का मंचन, पक्के बिल के प्रति किया जागरूक

    June 29, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: उपायुक्त राजीव रंजन ने CSR फंड के प्रभावी उपयोग पर दिया जोर, कंपनियों से एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट और कार्ययोजना

    June 29, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026, बीएलओ के साथ घर-घर जाएंगे वॉलंटियर्स, डीईओ ने दिए कड़े निर्देश

    June 29, 2026

    Jamshedpur News: बिस्टुपुर में GST पखवाड़ा के तहत नुक्कड़ नाटक ‘जागरूक ग्राहक, देश का विकास’ का मंचन, पक्के बिल के प्रति किया जागरूक

    June 29, 2026

    Dhanbad News: एनएसजी के संयुक्त आतंकवाद-रोधी अभ्यास में रेलवे सुरक्षा बल ने हासिल किया तृतीय स्थान, उत्कृष्ट प्रदर्शन से बढ़ाया गौरव

    June 29, 2026

    Jamshedpur News :दो दिवसीय संगठनात्मक प्रवास पर जमशेदपुर पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, बोले- कार्यकर्ताओं के सुझाव प्रदेश नेतृत्व तक पहुंचाए जाएंगे

    June 29, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group