Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»विशेष विमान से बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री पहुंचे गया, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु
    Bihar

    विशेष विमान से बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री पहुंचे गया, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु

    News DeskBy News DeskSeptember 13, 2025Updated:September 13, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Gaya : बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शनिवार को विशेष विमान से दोपहर 12 बजे गया हवाई अड्डे पर पहुंचे. वहां से वे कड़ी सुरक्षा के बीच बोधगया के संबोधि रिजॉर्ट के लिए रवाना हुए. बोधगया में एक होटल में उनका कार्यक्रम आयोजित है, जहां वे सीमित भक्तों के बीच त्रिपिंडी श्राद्ध और भागवत कथा करेंगे.

    नेपाल में पीएम मोदी की तारीफ : बोधगया पहुंचने पर धीरेंद्र शास्त्री ने नेपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जयघोष को अभूतपूर्व बताया. उन्होंने कहा, “नेपाल हमारा पड़ोसी देश है, हमें पड़ोसियों की चिंता भी करनी चाहिए. सामाजिक समरसता ही देश को बचाने का आधार है.” उन्होंने ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की सनातनी विचारधारा पर जोर दिया.

    भारत को विश्व गुरु बनाने की बात : शास्त्री ने कहा कि भारत विश्व गुरु बनने की राह पर है, लेकिन इसके लिए शिक्षा और स्वास्थ्य मुफ्त होने चाहिए. उन्होंने चिंता जताई कि देश में दारू सस्ती और दवाइयां महंगी हैं, जिसे ठीक करने की जरूरत है. उन्होंने कहा, “अगर इन क्षेत्रों में सुधार हुआ, तो भारत को विश्व गुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता.”

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    गया को बताया पवित्र नगरी : धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि वे भगवान विष्णु के चरण स्पर्श के लिए गया आए हैं. उन्होंने गया को भगवान बुद्ध और विष्णु की पवित्र नगरी बताते हुए इसे सनातनी धर्म का बड़ा संगम स्थल कहा. उनका लक्ष्य भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना है. उन्होंने दावा किया कि भारत विचारों में पहले से ही अघोषित हिंदू राष्ट्र है और जल्द विश्व गुरु बनेगा.

    दिल्ली से वृंदावन तक पदयात्रा की घोषणा: शास्त्री ने ऐलान किया कि वे 7 से 16 नवंबर तक दिल्ली से वृंदावन तक पदयात्रा करेंगे. इसके लिए वे भगवान विष्णु का आशीर्वाद लेने गया आए हैं.

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bihar news Dhirendra Shastri of Bageshwar Dham reached Gaya by special plane RAJDHANI KI KHABAR RAJNITI KI KHABAR said- India will become Vishwa Guru बिहार की खबर बिहार की राजनीति बिहार की सियासत बिहार न्यूज राजधानी पटना की खबरें
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 16, 2026

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    July 16, 2026

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026
    Recent Post

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 16, 2026

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    July 16, 2026

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group