
Ranchi : झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में भाग लेने के बाद CM हेमंत सोरेन शुक्रवार को एक बार फिर दिल्ली रवाना हो गए. जानकारी के अनुसार, दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तबीयत ठीक नहीं है और उनके स्वास्थ्य में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है.
मुख्यमंत्री ने सत्र के पहले दिन विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होकर तुरंत दिल्ली के लिए उड़ान भरी. गौरतलब है कि वे 30 जुलाई को ही दिल्ली से रांची लौटे थे. शिबू सोरेन की देखभाल और इलाज की जरूरतों को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री 24 जून से ही अधिकतर समय दिल्ली में बिता रहे हैं. बीच-बीच में वे सिर्फ एक-दो दिनों के लिए ही रांची आ पाए हैं.
