Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur News:अग्रसेन जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर जिला अग्रवाल सम्मेलन की बैठक संपन्न

जमशेदपुर। आगामी अग्रसेन जयंती समारोह को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन की एक महत्वपूर्ण बैठक अग्रसेन भवन, साकची में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता अग्रवाल सम्मेलन के जिलाध्यक्ष सुशील अग्रवाल ने की। उन्होंने समाज के अभिभावक वर्ग, नारी शक्ति एवं युवा शक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि अग्रसेन जी महाराज को आदर्श मानते हुए जयंती समारोह को पूरे धूमधाम और सामाजिक समरसता के साथ मनाया जाएगा।

Read More :Jamshedpur News:छत्तीसगढ़ी समाज ने परंपरागत उत्साह से मनाया हरेली तिहार, कमला निषाद बनीं सावन क्वीन

उन्होंने यह भी कहा कि समारोह के आयोजन से समाज के प्रत्येक वर्ग को लाभ मिलना चाहिए। सम्मेलन के वरिष्ठ सदस्य विवेक चौधरी ने प्रस्तावित पांच दिवसीय कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी समाज के समक्ष प्रस्तुत की। इस बैठक में समाज के कई गणमान्य सदस्यों की उपस्थिति में सभी ने एकजुटता और उत्साह के साथ अग्रसेन जयंती को समाजहित में सफल बनाने का संकल्प लिया।

Read More :Jamshedpur News:विधायक पूर्णिमा साहू ने बिजली समस्याओं पर जेबीवीएनएल अधिकारियों संग की बैठक

बैठक में प्रमुख रूप से ओमप्रकाश रिंगसिया, शंकर सिंघल, उमेश शाह, नंदकिशोर अग्रवाल, सत्यनारायण मुन्ना, विमल रिंगसिया, महावीर मोदी, सुभाष शाह, बजरंग अग्रवाल, पंकज छांवछारिया, श्रवण देबुका, अजय चेतानी, कमल लड़ा, भोला चौधरी, आलोक चौधरी, जगदीश मुनका, सीताराम देबुका, गिरधारी खेमका, कमल चौधरी, विवेक पुरिया, अशोक खंडेलवाल, महेश छापोलिया, बिनोद शाह, नेहा अग्रवाल, रजनी बंसल, निशा सिंघल, रीना गोयल, पूजा अग्रवाल सहित 150 से अधिक सदस्य मौजूद रहे।

Exit mobile version