Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»झारखंड में हुआ मंत्रालयों का बंटवारा, हेमंत सोरेन के पास अहम विभाग, … जाने किसे मिला क्या मंत्रालय
    Headlines

    झारखंड में हुआ मंत्रालयों का बंटवारा, हेमंत सोरेन के पास अहम विभाग, … जाने किसे मिला क्या मंत्रालय

    News DeskBy News DeskDecember 6, 2024Updated:December 6, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रांची. झारखंड में मंत्रिपरिषद का बंटवारा हो गया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पास कार्मिक, गृह, पथ निर्माण, भवन निर्माण मंत्रालय रखा है. वहीं, राधा कृष्ण किशोर को वित्त विभाग, वाणिज्य कर विभाग, योजना एवं विकास विभाग, संसदीय कार्यविभाग की जिम्मेदारी दी गई है. राज्य की बहुप्रतीक्षित हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल ने आखिरकार गुरुवार को अपना आकार ले लिया. मुख्यमंत्री ने अपने पहले ही मंत्रिमंडल विस्तार में मंत्रियों का पूरा पद भर दिया. इससे पूर्व की सरकार में काफी लंबे समय तक 12वें मंत्री की नियुक्ति नहीं हो सकी थी. इसे लेकर लगातार सवाल उठते रहे थे. वहीं सभी मंत्री पद भरना पूर्ण बहुमत के साथ मिले आत्मविश्वास को बता जा रहा है, मंत्रिमंडल में लगभग सभी प्रमंडलों को साधने का प्रयास किया गया है. नए व पुराने चेहरे का समान सम्मिश्रण रखा गया है.

    पांच नए चेहरे में युवा को भी स्थान दिया गया है, वहीं पूर्व में मंत्री रह चुके छह लोगों के अनुभव का लाभ लेते हुए उन्हें भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है. नए लोगों के ऊर्जा व जोश के साथ पुराने लोगों के अनुभव के साथ सरकार ठीक से विकास की पटरी पर दौड़े. इसका प्रयास दिखता है. पहली बार मंत्री बनने वालों में झामुमो के लंबे समय तक विधायक रहे व लगभग किसी बड़े अवसरों पर मतदान के दौरान विवादों में घिर जाने वाले चमरा लिंडा को भी मंत्री पद से नवाजा गया है.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स का चौथी तिमाही का मुनाफा 31 प्रतिशत घटकर 5,878 करोड़ रुपये

    यह एक रणनीतिक दूरदृष्टि भी हो सकती है. लगभग सभी प्रमंडल को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया है. संताल को सबसे ज्यादा प्रतिनिधित्व दिया गया है. चार मंत्री बनाए गए हैं. अब जरूरत है कि जितने वादे व योजनाओं की घोषणा की गई थी, वह राज्य की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्हें जल्द से जल्द धरातल पर उतारा जाए. राजस्व बढ़ाने के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं पर जोर दिया जाए. उम्मीद की जानी चाहिए की नए मंत्री राज्य के लोगों की आकांक्षाओं व उम्मीदों को ईमानदारीपूर्वक पूरा करेंगे.

    Jharkhand Tender Scam: टेंडर घोटाला में दो साल से जेल में बंद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम हुए रिहा, सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

    मंत्रियों के मिले विभाग 

    • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन  : कार्मिक, गृह, पथ निर्माण, भवन निर्माण मंत्रालय
    • राधा कृष्ण किशोर : वित्त विभाग, वाणिज्य कर, योजना एवं विकास, संसदीय कार्यविभाग
    • दीपक बिरुवा : राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, परिवहन विभाग.
    • चमरा लिंडा : अनुसूचित जनजाति अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग.
    • संजय प्रसाद यादव : श्रम नियोजन प्रशिक्षण कौशल विकास विभाग एवं उद्योग विभाग.
    • रामदास सोरेन : स्कूली अच्छा एवं साक्षरता विभाग और निबंधन विभाग.
    • इरफान अंसारी :  स्वास्थ्य विभाग, खाद्य सार्वजनिक वितरण उपभोक्ता मामले विभाग एवं आपदा प्रबंधन विभाग.
    • हफीजुल हसन :  जल संसाधन विभाग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग.
    • दीपिका पांडेय सिंह :  ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज विभाग.
    • योगेंद्र प्रसाद : पेयजल एवं स्वच्छता विभाग उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग.
    • सुदिव्य कुमार : नगर विकास एवं आवास उच्च एवं तकनीकी शिक्षा पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग.
    • शिल्पी नेहा तिर्की : कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग.
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    ... know who got what ministry Division of ministries took place in Jharkhand Hemant Soren got important departments
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स का चौथी तिमाही का मुनाफा 31 प्रतिशत घटकर 5,878 करोड़ रुपये

    May 15, 2026

    Jharkhand Tender Scam: टेंडर घोटाला में दो साल से जेल में बंद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम हुए रिहा, सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

    May 15, 2026

    Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सीबीएसई 12वीं आर्ट्स और आइसीएसई की नेशनल टॉपर शांभवी को दी बधाई

    May 15, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स का चौथी तिमाही का मुनाफा 31 प्रतिशत घटकर 5,878 करोड़ रुपये

    May 15, 2026

    Jharkhand Tender Scam: टेंडर घोटाला में दो साल से जेल में बंद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम हुए रिहा, सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

    May 15, 2026

    Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सीबीएसई 12वीं आर्ट्स और आइसीएसई की नेशनल टॉपर शांभवी को दी बधाई

    May 15, 2026

    Tatanagar: बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में मेगा ब्लॉक, टाटानगर से चलने वाली कई ट्रेनें जून में रहेगी रद्द

    May 15, 2026

    Seraikella-kharsawan पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लगी लम्बी कतार, प्रशासनिक पहल से लोगों में राहत 

    May 14, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group