Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»National»जो कहते हो, वही करो…लोकतंत्र पर म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में Jaishankar ने पश्चिमी देशों को दे दी नसीहत
National

जो कहते हो, वही करो…लोकतंत्र पर म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में Jaishankar ने पश्चिमी देशों को दे दी नसीहत

News DeskBy News DeskFebruary 16, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Munich. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने लोकतंत्र को ‘पश्चिमी विशेषता’ मानने को लेकर पश्चिमी देशों पर कटाक्ष किया और उन पर आरोप लगाया कि वे अपने देश में जिस चीज को महत्व देते हैं, उसका विदेशों में पालन नहीं करते. जयशंकर ने शुक्रवार को म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में ‘अन्य दिन मतदान करने के लिए जीवित: लोकतांत्रिक लचीलेपन को मजबूत देना’ शीर्षक पर एक पैनल चर्चा में ये टिप्पणियां कीं. उन्होंने यह भी कहा कि ‘‘यदि आप चाहते हैं कि अंततः लोकतंत्र कायम रहे, तो यह महत्वपूर्ण है कि पश्चिम भी पश्चिम के बाहर के सफल मॉडल (लोकतंत्र) को अपनाए.’ विदेश मंत्री ने कहा, ‘एक समय था – मुझे पूरी ईमानदारी से यह कहना होगा – जब पश्चिम लोकतंत्र को पश्चिमी विशेषता मानता था और वैश्विक दक्षिण में गैर-लोकतांत्रिक ताकतों को प्रोत्साहित करने में व्यस्त था. यह अब भी है. आप घर पर जो कुछ भी महत्व देते हैं, आप विदेश में उसका पालन नहीं करते हैं.’

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए, मैं समझता हूं कि शेष वैश्विक दक्षिण अन्य देशों की सफलताओं, कमियों और प्रतिक्रियाओं को देखेगा.’ जयशंकर ने यह भी कहा कि भारत ‘हमारे सामने आने वाली सभी चुनौतियों के बावजूद, यहां तक कि कम आय के बावजूद, लोकतांत्रिक मॉडल के प्रति वफादार रहा है, जो कि दुनिया के हमारे हिस्से में भी देखने को मिलता है. हम लगभग एकमात्र देश हैं जिसने ऐसा किया है.’ उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘भारत को एक ऐसे लोकतंत्र के रूप में रेखांकित किया जो परिणाम देता है. प्रचलित राजनीतिक निराशावाद से असहमत. विदेशी हस्तक्षेप पर अपने विचार व्यक्त किए.’ जयशंकर के अलावा, पैनल में नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर, अमेरिकी सीनेटर एलिसा स्लोटकिन और वारसॉ के मेयर रफाल ट्रजास्कोवस्क शामिल थे. उन्होंने यह भी कहा कि भारत 80 करोड़ लोगों को पोषण सहायता देता है. इस प्रकार उन्होंने अमेरिकी सीनेटर एलिसा स्लोटकिन की इस टिप्पणी का खंडन किया कि लोकतंत्र ‘खाने की व्यवस्था नहीं करता’.

DHANBAD RAILWAY NEWS:TTE अमित कुमार ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, ट्रेन में छूटा 22 हजार कैश और सोने के मंगलसूत्र वाला पर्स RPF को सौंपा

विदेश मंत्री ने कहा, ‘सीनेटर, आपने कहा कि लोकतंत्र आपके खाने की व्यवस्था नहीं करता. वास्तव में, दुनिया के मेरे हिस्से में, यह (लोकतंत्र) करता है. आज, चूंकि हम एक लोकतांत्रिक समाज हैं, इसलिए हम 80 करोड़ लोगों को पोषण सहायता और भोजन देते हैं. यह इस बात पर निर्भर करता है कि वे कितने स्वस्थ हैं और उनका पेट कितना भरा हुआ है. तो, मैं जो कहना चाहता हूँ वह यह है कि दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग बातचीत हो रही है. कृपया यह न समझें कि यह एक प्रकार की सार्वभौमिक घटना है, ऐसा नहीं है.’ यह पूछे जाने पर कि क्या वैश्विक दक्षिण के देश अब भी लोकतांत्रिक प्रणाली और लोगों को आकर्षित करने वाले मॉडल की आकांक्षा रखते हैं, जयशंकर ने कहा, ‘देखिए, एक हद तक सभी बड़े देश विशिष्ट हैं.’ उन्होंने कहा, ‘लेकिन, हम निश्चित रूप से आशा करेंगे. मेरा मतलब है कि हम लोकतंत्र को एक सार्वभौमिक आकांक्षा, आदर्श रूप से एक वास्तविकता के रूप में देखते हैं, लेकिन कम से कम एक आकांक्षा, बड़े हिस्से में क्योंकि भारत ने स्वतंत्रता के बाद एक लोकतांत्रिक मॉडल चुना और उसने एक लोकतांत्रिक मॉडल इसलिए चुना क्योंकि हमारे पास मूल रूप से एक परामर्शदात्री बहुलवादी समाज था.’ जयशंकर ने यह भी कहा कि वह ‘‘एक अपेक्षाकृत निराशावादी पैनल में आशावादी हैं.’’

PATNA NEWS :ECR महिला कल्याण संगठन ने दीघा में चलाया ‘मेंस्ट्रुअल हाइजीन’ जागरूकता अभियान, महिलाओं को बांटे गए सैनिटरी नैपकिन

उन्होंने कहा, ‘‘मैं एक अपेक्षाकृत निराशावादी पैनल में आशावादी नजर आया. मैं अपनी उंगली उठाकर शुरुआत करूंगा और इसे बुरा मत मानिए. यह तर्जनी उंगली है. यह, जो निशान आप मेरे नाखून पर देख रहे हैं, वह उस व्यक्ति का निशान है जिसने अभी-अभी मतदान किया है.’ जयशंकर ने कहा, ‘मेरे राज्य (दिल्ली) में अभी-अभी चुनाव हुआ है. पिछले वर्ष हमारे यहां राष्ट्रीय चुनाव हुआ था. भारतीय चुनावों में, लगभग दो-तिहाई पात्र मतदाता मतदान करते हैं. राष्ट्रीय चुनाव में लगभग 90 करोड़ मतदाताओं में से करीब 70 करोड़ ने मतदान किया. हम एक ही दिन में मतों की गिनती कर लेते हैं.’

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

RAILWAY NEWS:झारसुगुड़ा यार्ड में मेगा ब्लॉक, टाटानगर, हटिया और हावड़ा रूट की 40 से अधिक ट्रेनें रद्द; देखें पूरी लिस्ट

October 23, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: बिष्टुपुर में 26 से 28 अक्टूबर तक दीपावली ट्रेड फेयर, मुफ्त एंट्री के साथ लकी ड्रॉ में इनाम जीतने का मौका

October 23, 2026

Driving Licence बनवाना अब आसान नहीं! Online Exam में लाने होंगे 60 की जगह 75 प्रतिशत अंक, जानें और क्या बदलेगा नियम?

October 23, 2026
Recent Post

DHANBAD RAILWAY NEWS:TTE अमित कुमार ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, ट्रेन में छूटा 22 हजार कैश और सोने के मंगलसूत्र वाला पर्स RPF को सौंपा

October 23, 2026

PATNA NEWS :ECR महिला कल्याण संगठन ने दीघा में चलाया ‘मेंस्ट्रुअल हाइजीन’ जागरूकता अभियान, महिलाओं को बांटे गए सैनिटरी नैपकिन

October 23, 2026

RAILWAY NEWS:झारसुगुड़ा यार्ड में मेगा ब्लॉक, टाटानगर, हटिया और हावड़ा रूट की 40 से अधिक ट्रेनें रद्द; देखें पूरी लिस्ट

October 23, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जमीन विवाद, राशन कार्ड और पेंशन की शिकायतें लेकर डीसी के पास पहुंचे लोग, राजीव रंजन ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

October 23, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर में मतदाता सूची को लेकर प्रशासन सख्त, दो बार नोटिस के बाद भी दस्तावेज नहीं देने वालों की बूथवार सूची होगी जारी

October 23, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group