Site icon Lahar Chakra

Jharkhand के Doctor को बिहार की तरह मिलेगा डायनेमिक एसीपी, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने झासा के शपथ ग्रहण समारोह में की घोषणा

Ranchi. स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि बिहार के तर्ज पर राज्य के सरकारी डॉक्टरों को डायनेमिक एसीपी का लाभ दिया जायेगा. इससे आने वाले समय में देश के अन्य राज्य झारखंड के नियमों का अनुसरण करेंगे. डॉक्टरों के हित वाले नियमों से दूसरे राज्य के डॉक्टर यहां आकर योगदान देंगे. मंत्री ने रविवार को करमटोली चौक स्थित आइएमए भवन में आयोजित झासा के शपथ ग्रहण (सत्र 2025-27) समारोह में डॉक्टरों को आश्वस्त किया.

उन्होंने यह भी कहा कि ओपीडी की पाली पूर्व की तरह सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक चलेगी. सिविल सर्जन की सुविधा उनके पद के हिसाब से जिला में उनके समकक्ष अधिकारी के बराबर उपलब्ध होगी. पलामू में पिछले दो महीने से बायोमेट्रिक को लेकर चिकित्सकों के वेतन में हो रही दिक्कत को दूर की जायेगी.

इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने कार्रवाई का आश्वासन भी दिया. इधर, नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ बिमलेश सिंह, सचिव डॉ ठाकुर मृत्युंजय सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ स्टीफन खेस, संयोजक डॉ शरद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष (संताल परगना) डॉ मोहन पासवान, उपाध्यक्ष (महिला कोषांग) डॉ मुसर्रत यामिनी, उपाध्यक्ष मुख्यालय डॉ शमीम, संयुक्त सचिव (मुख्यालय) डॉ अजीत कुमार आदि ने पदभार ग्रहण किया.कार्यक्रम में निदेशक प्रमुख डॉ सीके शाही, सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार सहित विभिन्न जिलों से आये 300 से अधिक डॉक्टर शामिल हुए. संचालन डॉ श्वेता लाल, डॉ रवि राज और डॉ विकास गुप्ता ने किया.

Exit mobile version