Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Doval Visit China: भारत, चीन सीमा पर शांति बनाए रखने, संबंधों में स्थिरता के वास्ते कदम उठाने पर भारत-चीन सहमत
    Headlines

    Doval Visit China: भारत, चीन सीमा पर शांति बनाए रखने, संबंधों में स्थिरता के वास्ते कदम उठाने पर भारत-चीन सहमत

    News DeskBy News DeskDecember 19, 2024Updated:December 19, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Bijing. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने बुधवार को यहां विशेष प्रतिनिधि वार्ता के दौरान ‘सार्थक चर्चा’ की और छह सूत्री आम सहमति पर पहुंचे, जिनमें सीमाओं पर शांति बनाए रखने और संबंधों के स्वस्थ एवं स्थिर विकास को बढ़ावा देने के लिए आगे भी कदम उठाना शामिल हैं. चीन के विदेश मंत्रालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक पांच वर्षों के अंतराल के बाद हुई पहली बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने सीमा मुद्दों पर दोनों देशों के बीच निकले समाधान का सकारात्मक मूल्यांकन किया तथा दोहराया कि कार्यान्वयन कार्य जारी रहना चाहिए.

    विज्ञप्ति के मुताबिक दोनों पदाधिकारियों का मानना ​​था कि सीमा मुद्दे को द्विपक्षीय संबंधों की समग्र स्थिति के परिप्रेक्ष्य में उचित तरीके से संभाला जाना चाहिए, ताकि संबंधों के विकास पर इसका असर न पड़े.इसमें कहा गया कि दोनों पक्ष सीमा क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने तथा द्विपक्षीय संबंधों के स्वस्थ और स्थिर विकास को बढ़ावा देने के लिए कदम उठाने पर सहमत हुए.

    विज्ञप्ति के मुताबिक दोनों पक्षों ने 2005 में सीमा मुद्दे के समाधान के लिए दोनों देशों के विशेष प्रतिनिधियों द्वारा सहमत राजनीतिक दिशानिर्देशों के अनुसार सीमा मुद्दे का निष्पक्ष, उचित और परस्पर स्वीकार्य समाधान तलाशने तथा इस प्रक्रिया को बढ़ावा देने के लिए सकारात्मक कदम उठाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. इसमें कहा गया कि दोनों पक्षों ने सीमा की स्थिति का आकलन किया और सीमा क्षेत्र में प्रबंधन और नियंत्रण नियमों को और अधिक परिष्कृत करने, विश्वास बहाली के उपायों को मजबूत करने तथा सीमा पर स्थायी शांति और स्थिरता हासिल करने पर सहमति जताई.
    इसमें कहा गया कि दोनों देश सीमा पार आदान-प्रदान और सहयोग को मजबूत करने तथा तिब्बत, चीन में भारतीय तीर्थयात्रियों की यात्रा फिर से शुरू करने, सीमा पार नदी सहयोग और नाथूला सीमा व्यापार को बढ़ावा देने पर सहमत हुए.

    चीन के विदेश मंत्रालय के बयान के मुताबिक दोनों पक्षों ने विशेष प्रतिनिधियों के तंत्र को और मजबूत करने, कूटनीतिक और सैन्य वार्ता समन्वय और सहयोग को बढ़ाने तथा विशेष प्रतिनिधियों की बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुवर्ती कार्यान्वयन में चीन-भारत सीमा मामलों पर परामर्श और समन्वय के लिए कार्य तंत्र (डब्ल्यूएमसीसी) को अच्छा काम करने की आवश्यकता पर सहमति व्यक्त की.

    दोनों पक्षों ने अगले वर्ष भारत में विशेष प्रतिनिधियों की बैठक का एक नया दौर आयोजित करने पर सहमति जताई और विशिष्ट समय का निर्धारण राजनयिक माध्यमों से किया जाएगा. इसके अलावा, दोनों पक्षों ने साझा चिंता वाले द्विपक्षीय, अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर व्यापक और गहन विचारों का आदान-प्रदान किया, तथा अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए स्थिर, पूर्वानुमानित और अच्छे चीन-भारत संबंधों के महत्व को रेखांकित किया.

    Seraikella kharsawan: सरायकेला भाजपा जिला अध्यक्ष  श्री हरे कृष्ण प्रधान को आया दिल का दौरा, मेडिट्रिना अस्पताल में सफल ऑपरेशन के बाद स्थिति स्थिर

    विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक अलग प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार वांग ने कहा कि दोनों देशों के नेताओं ने चीन-भारत संबंधों को रणनीतिक ऊंचाई और दीर्घकालिक परिप्रेक्ष्य से देखने पर जोर दिया और महत्वपूर्ण क्षण में चीन-भारत संबंधों की बहाली और विकास की दिशा स्पष्ट की. विज्ञप्ति में कहा गया कि पिछले 70 वर्षों में चीन-भारत संबंधों के उतार-चढ़ाव पर नजर डालें तो दोनों पक्षों द्वारा संचित सबसे मूल्यवान अनुभव द्विपक्षीय संबंधों पर दोनों देशों के नेताओं के रणनीतिक मार्गदर्शन का पालन करना, एक-दूसरे के बारे में सही समझ स्थापित करना, शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के पांच सिद्धांतों का पालन करना और बातचीत और परामर्श के माध्यम से मतभेदों को ठीक से संभालना है.

    वांग ने जोर देकर कहा कि आज की विशेष प्रतिनिधि बैठक दोनों देशों के नेताओं के बीच बनी आम सहमति को लागू करने के लिए समय पर किया गया प्रभावशाली उपाय है. ‘‘यह कड़ी मेहनत से हासिल किया गया है और यह संजोकर रखने लायक है’’.विज्ञप्ति के अनुसार, दोनों पक्षों को द्विपक्षीय संबंधों में सीमा मुद्दे को ‘उचित स्थान’ पर रखना चाहिए, सीमावर्ती क्षेत्रों में संयुक्त रूप से शांति बनाए रखना चाहिए और चीन-भारत संबंधों को यथाशीघ्र स्वस्थ और स्थिर विकास के रास्ते पर लौटने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए.

    डोभाल ने वार्ता के बाद चीन के उपराष्ट्रपति हान झेंग से मुलाकात की. हान ने कहा कि प्राचीन सभ्यताओं और उभरती प्रमुख शक्तियों के रूप में चीन और भारत स्वतंत्रता, एकजुटता और सहयोग पर कायम हैं, जिसका वैश्विक प्रभाव और रणनीतिक महत्व है. भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे डोभाल पांच साल के अंतराल के बाद विशेष प्रतिनिधियों की 23वें दौर की वार्ता में हिस्सा लेने के लिए मंगलवार को यहां पहुंचे. पिछली बैठक 2019 में दिल्ली में हुई थी.

    पूर्वी लद्दाख में सैन्य गतिरोध के कारण चार साल से अधिक समय तक संबंधों में ठहराव आने के बाद यह पहली ठोस वार्ता थी, जो 21 अक्टूबर को सैनिकों के पीछे हटने और गश्त पर समझौते के बाद हुई. समझौते के बाद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान रूस के कज़ान में मुलाकात की और समझौते का समर्थन किया.

    JNAC/JAMSHEDPUR: उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार के सतर्कता एवं सझबूझ के कारण लेखापाल,अभियंता एवं संवेदक का गठजोड़ उजागर ! बिना काम,बिल भुगतान पर लगा रोक?

    मोदी-शी बैठक के बाद, विदेश मंत्री एस जयशंकर और उनके चीनी समकक्ष ने ब्राजील में जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान मुलाकात की, जिसके बाद चीन-भारत सीमा मामलों पर परामर्श और समन्वय के लिए कार्य तंत्र (डब्ल्यूएमसीसी) की बैठक हुई.

    पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर सैन्य गतिरोध मई 2020 में शुरू हुआ और उसके बाद उसी वर्ष जून में गलवान घाटी में घातक झड़प हुई, जिसके परिणामस्वरूप दोनों पड़ोसियों के संबंधों में गंभीर तनाव पैदा हो गया.

    भारत-चीन के बीच 3488 किलोमीटर लंबी सीमा से जुड़े विवाद को निपटाने के लिए विशेष प्रतिनिधियों के इस तंत्र ने पिछले कुछ वर्षों में 22 बैठकें की हैं. इस तंत्र का गठन 2003 में किया गया था.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Doval Visit China: India-China agree to maintain peace on the India-China border take steps to stabilize relations
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikella kharsawan: सरायकेला भाजपा जिला अध्यक्ष  श्री हरे कृष्ण प्रधान को आया दिल का दौरा, मेडिट्रिना अस्पताल में सफल ऑपरेशन के बाद स्थिति स्थिर

    June 4, 2026

    JNAC/JAMSHEDPUR: उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार के सतर्कता एवं सझबूझ के कारण लेखापाल,अभियंता एवं संवेदक का गठजोड़ उजागर ! बिना काम,बिल भुगतान पर लगा रोक?

    June 4, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन की बड़ी बैठक, बुरूडीह डैम में शुरू होगा केज कल्चर मत्स्य पालन

    June 3, 2026
    Recent Post

    Seraikella kharsawan: सरायकेला भाजपा जिला अध्यक्ष  श्री हरे कृष्ण प्रधान को आया दिल का दौरा, मेडिट्रिना अस्पताल में सफल ऑपरेशन के बाद स्थिति स्थिर

    June 4, 2026

    JNAC/JAMSHEDPUR: उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार के सतर्कता एवं सझबूझ के कारण लेखापाल,अभियंता एवं संवेदक का गठजोड़ उजागर ! बिना काम,बिल भुगतान पर लगा रोक?

    June 4, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन की बड़ी बैठक, बुरूडीह डैम में शुरू होगा केज कल्चर मत्स्य पालन

    June 3, 2026

    SERAIKELA NEWS: चम्पाई सोरेन ने राजनगर में किया 6 किमी लंबी सड़क का शिलान्यास, कहा- गांवों को मुख्यधारा से जोड़ना हमारा लक्ष्य

    June 3, 2026

    Jamshedpur News :सड़क दुर्घटना में घायल चाईबासा भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू का हाल जानने टीएमएच पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

    June 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group