Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jamshedpur: डाक्टरों की जिद में फंसे हजारों मरीजों, मारपीट के आरोपी गये जेल, सवाल अब भी है….
    Headlines

    Jamshedpur: डाक्टरों की जिद में फंसे हजारों मरीजों, मारपीट के आरोपी गये जेल, सवाल अब भी है….

    News DeskBy News DeskSeptember 24, 2023Updated:October 11, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर. एमजीएम मेडिकल कॉलेज/अस्पताल में चार दिनों से जारी डॉक्टरों की हड़ताल अंततः खत्म हो गईl शुक्रवार दोपहर बाद ओपीडी सामान्य दिनों की तरह खुल गईl बताते चलें कि एमजीएम के पी आई सी यू वार्ड में ड्यूटी कर रहे डॉक्टर कमलेश उरांव के साथ मारपीट की गई थी, आरोप है कि 5 साल की बच्ची की मौत से आक्रोशित परिजनों ने डॉक्टर के कक्ष में घुसकर उन पर जानलेवा हमला किया था, उसके बाद से डॉक्टर आरोपियों पर कार्यवाही की मांग को लेकर हड़ताल पर चले गए थेl

    पीजी समेत अन्य डॉक्टरों के हड़ताल पर रहने के कारण मेडिसिन,ऑर्थो और सर्जरी ओपीडी पूरी तरह बंद रहा, गायनिक और चाइल्ड डिपार्टमेंट को भी बाद में बंद करा दिया गयाl डॉक्टरों की मांग थी कि दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी की जाए,लिहाजा आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद डॉक्टरों ने अपनी हड़ताल समाप्त कर दी, लेकिन उन गरीब मरीजों की सुध किसी ने भी नहीं ली जो हड़ताल के कारण बिना इलाज कराए ही घर वापस चले गएl

    ध्यातव्य हो कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज/ अस्पताल कोल्हान का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है,यहां अधिकतर गरीब मरीज ही इलाज कराने के लिए आते हैंl हड़ताल के कारण हजारों मरीज इलाज से वंचित हो गए, इन मरीजों में से न जाने कितने लोग स्वर्ग सिधार गए होंगे!

    बहरहाल यह सत्य है कि भारत में डॉक्टरों को भगवान का दर्जा प्राप्त है, किसी भी डॉक्टर पर हमला करना कहीं से भी न्यायोचित नहीं है लेकिन हजारों लोगों को इलाज से वंचित रखना भी कहीं से न्यायोचित नहीं है? ज्ञातब्य है कि शहर में डेंगू महामारी का रूप ले चुका है साथ ही मौसमी बीमारियों ने भी लोगों को हलकान कर रखा है, अब ऐसे में पूरी चिकित्सीय व्यवस्था को ठप कर देना कहां तक उचित है?

    Jamshedpur. बहरागोड़ा में स्वर्णरेखा नदी के किनारे एक बार फिर द्वितीय विश्व युद्ध के समय का बम मिला, एक महीने के भीतर तीसरी बार युद्धकालीन विस्फोटक

    सूबे के मुखिया रात -दिन गरीबों के कल्याण की बात करते हैं,झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री जमशेदपुर के रहने वाले हैं, इसके बावजूद इस तरह की स्थिति उत्पन्न हो जाना समझ से परे हैl यह पूरी व्यवस्था पर सवाल है और उन लोगों से भी सवाल है जो गरीबों के नाम पर राजनीति करते हैंl निजी अस्पतालों में इलाज कराने वाले माननीय सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था से पूर्णतया वाकिफ है, आधा से ज्यादा उपकरण हर समय खराब रहते हैं,हर दिन दवाईयों के अभाव की शिकायत होती है, कभी रोटी बनाने वाली मशीन खराब हो जाती है तो चावल परोस दिया जाता है, यह डायबिटीज के मरीजों के लिए अलग समस्या हैl सूत्र बताते हैं कि अधिकांश सरकारी डॉक्टर निजी नर्सिंग होम्स में सेवा दे रहे हैं,सरकारी अस्पताल आर्थिक दोहन का केंद्र बन गए हैंl गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के इन जीते- जागते सवालों का जवाब आज तक नहीं मिल पाया है?

    अजीब रस्म है चारागरों ( कल्याण करने वाले/ इलाज करने वाले)की महफिल में,

    लगा के जख्म नमक का मसाज करते हैं,
    गरीबे शहर तरसता है एक निवाले को,
    अमीरे शहर में कुत्ते भी राज करते हैं,

    Jamshedpur Weather : अगले पांच दिनों में तीन से पांच डिग्री तक चढ़ेगा पारा, भीषण गर्मी और लू को देखते हुए स्कूलों का समय बदलने की मांग

    अरविन्द

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur /Doctors /Strike
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur. बहरागोड़ा में स्वर्णरेखा नदी के किनारे एक बार फिर द्वितीय विश्व युद्ध के समय का बम मिला, एक महीने के भीतर तीसरी बार युद्धकालीन विस्फोटक

    April 16, 2026

    Jamshedpur Weather : अगले पांच दिनों में तीन से पांच डिग्री तक चढ़ेगा पारा, भीषण गर्मी और लू को देखते हुए स्कूलों का समय बदलने की मांग

    April 16, 2026

    Women’s Reservation Bill : सरकार पेश करेगी महिला आरक्षण संबंधी विधेयक, विरोध की तैयारी में विपक्ष

    April 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur. बहरागोड़ा में स्वर्णरेखा नदी के किनारे एक बार फिर द्वितीय विश्व युद्ध के समय का बम मिला, एक महीने के भीतर तीसरी बार युद्धकालीन विस्फोटक

    April 16, 2026

    Jamshedpur Weather : अगले पांच दिनों में तीन से पांच डिग्री तक चढ़ेगा पारा, भीषण गर्मी और लू को देखते हुए स्कूलों का समय बदलने की मांग

    April 16, 2026

    Women’s Reservation Bill : सरकार पेश करेगी महिला आरक्षण संबंधी विधेयक, विरोध की तैयारी में विपक्ष

    April 16, 2026

    Share Bazar : अमेरिका-ईरान युद्धविराम की उम्मीदों के बीच लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार में तेजी, Sensex 619 अंक चढ़ा

    April 16, 2026

    Jharkhand Highcourt : लड़की के लापता होने के मामले में DGP और बोकारो SP को तलब किया

    April 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group