Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Manmohan Singh: डॉ मनमोहन सिंह कई बार आये थे जमशेदपुर, टाटा स्टील के शताब्दी समारोह में भी पहुंचे थे, शहर में शोक, कई कार्यक्रम रद्द
    Headlines

    Manmohan Singh: डॉ मनमोहन सिंह कई बार आये थे जमशेदपुर, टाटा स्टील के शताब्दी समारोह में भी पहुंचे थे, शहर में शोक, कई कार्यक्रम रद्द

    News DeskBy News DeskDecember 27, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह नहीं रहे. गुरुवार की रात 9 बज कर 51 मिनट पर उन्होंने दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली. उनके निधन से जमशेदपुर में भी शोक की लहर दौड़ गयी है. शहर में होने वाले कई कार्यक्रम रद्द कर दिये गये. प्रधानमंत्री के तौर पर डॉ मनमोहन सिंह जमशेदपुर के दौरे पर कई बार आये थे. प्रधानमंत्री के तौर पर 22 अप्रैल 2008 को डॉ मनमोहन सिंह टाटा स्टील के शताब्दी समारोह में भाग लेने के लिए जमशेदपुर आए थे.

    जमशेदपुर पहुंचने पर उनका स्वागत टाटा स्टील के तत्कालीन प्रबंध निदेशक बी मुथुरमन ने सोनारी हवाई अड्डे पर किया था. डॉ मनमोहन सिंह की द्वारा टाटा स्टील के शताब्दी साल में बरगद का एक पेड़ लगाया था. बरगद का पेड आज भी संरक्षित है. जुबिली पार्क के जयंती सरोवर के पास ही इसको स्थापित किया गया है, जहां एक कॉर्नर को शताब्दी पार्क का नाम दिया गया है.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    प्रधानमंत्री रहते हुए मनमोहन सिंह जमशेदपुर पूर्वी के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रामाश्रय प्रसाद के चुनाव प्रचार के लिए आये थे. बड़े सिख नेता के माध्यम से सिख वोटरों को अपने करीब लाने के लिए उनको लाया गया था, जिसका बड़ा असर हुआ था. रघुवर दास के खिलाफ वर्ष 2005 के चुनाव में जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट पर 21 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था. इनमें 18 पुरुष और 3 महिला थीं. सबसे अधिक 65,116 वोट बीजेपी के उम्मीदवार रघुवर दास को मिले थे. कांग्रेस के टिकट पर मैदान में उतरे रामाश्रय प्रसाद दूसरे स्थान पर रहे थे जिनको इस चुनाव में कुल 46,718 वोट मिले थे.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    कांग्रेस को सबसे अधिक वोट उसी वक्त मिला था. रामाश्रय प्रसाद ने बताया कि ऐसा सादगी वाला नेता आज तक हम नहीं देखे थे. पीएम होते हुए जब मेरे चुनाव प्रचार में डॉ मनमोहन सिंह आये थे तो रामाश्रय प्रसाद ने आग्रह किया था कि वे लोगों से मिले. रामाश्रय प्रसाद ने बताया कि सिक्यूरिटी घेरा को तोड़कर लोगों से मिलने के लिए गये थे. डॉ मनमोहन सिंह के बारे में बोलते हुए रामाश्रय प्रसाद भावुक हो गये और कहा कि ऐसा सादगी भरा नेता आज तक नहीं देखा था. मेरा सौभाग्य है कि हमको उनका आर्शीवाद प्राप्त हुआ है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    had also attended the centenary celebrations of Tata Steel Manmohan Singh: Dr. Manmohan Singh had come to Jamshedpur many times many programs cancelled mourning in the city
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group