
Jamshedpur. मानगो स्थित गंगा मेमोरियल अस्पताल के संचालक डाॅ नागेंद्र सिंह का मंगलवार को निधन हो गया. रविवार को तबीयत खराब होने पर डॉ सिंह को बेहतर इलाज के लिए रविवार की देर रात करीब तीन बजे एयर एंबुलेंस से दिल्ली स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था. मंगलवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली.
उनके निधन का समाचार प्राप्त होने पर शहर में शोक व्याप्त है. आइएमए, राजनीतिक दल, समाजसेवी संगठनों ने उनके निधन पर गहरा शोक जताते हुए डाॅ नागेंद्र सिंह के निधन को अपूरणीय क्षति बताया है. मां की याद में गंगा मेमोरियल अस्पताल की स्थापना करने वाले डॉ. नागेंद्र सिंह बीते 32 वर्षों से लोगों का इलाज कर रहे थे.
