Site icon Lahar Chakra

Droupdi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बीच सड़क पर रुकवाया काफिला, बच्चों के बीच बांटी टॉफियां, एक झलक पाने को बेताब दिखे लोग

Jamshedpur.राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु झारखंड के जमशेदपुर के कदमा क्षेत्र में श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक धर्मार्थ केंद्र न्यास के शिलान्यास समारोह में शामिल हुईं। जमशेदपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बीच सड़क पर काफिला रुकवाया और बच्चों को चॉकलेट दी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मुने अचानक वाहन रोकने का निर्देश दिया। सुरक्षा घेरे के बीच वह गाड़ी से उतरीं और सीधे लोगों की ओर बढ़ीं। उन्होंने हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार किया और मुस्कुराते हुए लोगों से बातचीत की। करीब डेढ़ सौ कदम तक पैदल चलते हुए उन्होंने बच्चों के बीच चॉकलेट वितरित किए। बच्चे खुशी से झूम उठे और कई अभिभावक इस पल को अपने मोबाइल में कैद करते नजर आए।

राष्ट्रपति को अपने बीच पाकर वहां मौजूद लोगों में उत्साह की लहर दौड़ गई। शहर के कदमा में कार्यक्रम समाप्त करने के बाद राष्ट्रपति का काफिला निर्धारित मार्ग से होते हुए बारिडीह पहुंचा। मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज के बाहर बड़ी संख्या में लोग पहले से एकत्र थे। कई लोग हाथों में तिरंगा लिए खड़े थे। महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे घंटों से राष्ट्रपति की एक झलक पाने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही काफिला कॉलेज परिसर से बाहर निकला, भीड़ ने उत्साह के साथ नारे लगाए।

Exit mobile version