
Jamshedpur. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को कर्नाटक के कारवार नौसैनिक अड्डे पर एक पनडुब्बी में सवार होकर समुद्री यात्रा की. नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी राष्ट्रपति के साथ कलवरी श्रेणी की पनडुब्बी आईएनएस वाघशीर पर सवार हुए. राष्ट्रपति सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर भी हैं. राष्ट्रपति मुर्मू से पहले तत्कालीन राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम ने इस श्रेणी की पनडुब्बी में समुद्री यात्रा की थी राष्ट्रपति आज शाम रांची पहुंचेगी.
राजभवन में रात्रि विश्राम के बाद सोमवार को झारखंड के जमशेदपुर में ओल चिकी के शताब्दी समारोह में शामिल होंगी. बयान में कहा गया है, ‘राष्ट्रपति सोमवार को ही एनआईटी, जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह को भी संबोधित करेंगी. राष्ट्रपति 30 दिसंबर को झारखंड के गुमला में एक अंतरराज्यीय जनसांस्कृतिक समागम समारोह ‘कार्तिक जात्रा’ को संबोधित करेंगी.
राष्ट्रपति मंगलवार को दिल्ली रवाना होंगी
झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री जुएल ओराम, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा झारखंड के जनजातीय मामलों के मंत्री चामरा लिंडा के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है. राष्ट्रपति मंगलवार को दिल्ली रवाना होंगी
जमशेदपुर और गुमला में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था
राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर रांची, जमशेदपुर और गुमला में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है. एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि रांची में बिरसा मुंडा हवाई अड्डे से लोक भवन तक 200 मीटर के दायरे में ड्रोन, पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारों के लिए ‘नो-फ्लाई जोन’ निर्धारित किया गया है. यह क्षेत्र हिनू चौक, बिरसा चौक और अरगोड़ा चौक को कवर करता है. यह निषेधाज्ञा 28 दिसंबर सुबह छह बजे से 30 दिसंबर रात 10 बजे तक लागू रहेगी. राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर रांची में यातायात पाबंदियां भी लगायी गई हैं. इसी तरह, जमशेदपुर और गुमला में भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है.
