Site icon Lahar Chakra

Droupdi Murmu visit Jamshedpur: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं जमशेदपुर, सोनारी एयरपोर्ट पर उपायुक्त ने किया स्वागत, जगन्नाथ मंदिर परिसर में आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में होंगी शामिल

Jamshedpur. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज एक दिवसीय झारखण्ड दौरे पर आ चुकी है। रांची में बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अभिवादन और स्वागत किया।  इसके बाद वह जमशेदपुर रवाना हुईं। यहां जमशेदपुर एयरपोर्ट पर माननीय राष्ट्रपति का पुष्प गुच्छ भेंट कर जिला प्रशासन की ओर से स्वागत किया गया। जमशेदपुर प्रवास के दौरान राष्ट्रपति शहर स्थित जगन्नाथ मंदिर परिसर में आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगी।

इस दौरान वे प्रस्तावित निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगी और करीब एक घंटे तक कार्यक्रम में मौजूद रहेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कदमा इलाके में श्री जगन्नाथ स्पिरिचुअल एंड कल्चरल चैरिटेबल सेंटर ट्रस्ट की आधारशिला रखेंगी। पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। इस मौके पर मुर्मू के साथ झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मंच साझा कर सकते हैं।

टाटा मणिपाल मेडिकल कॉलेज के छात्रों से भी बातचीत करेंगी
अधिकारियों ने बताया कि अपने संक्षिप्त प्रवास के दौरान मुर्मू बारीडीह में टाटा मणिपाल मेडिकल कॉलेज के छात्रों से भी बातचीत करेंगी।

Exit mobile version