Site icon Lahar Chakra

सदर अस्पताल में 10.75 लाख की लागत से बोरिंग करायेगा पेयजल विभाग, एजेंसी चयन पर विवाद, जांच की मांग

जमशेदपुर. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने सदर अस्पताल खासमहल में दो HYDT के निर्माण को लेकर निविदा निकाली है. लगभग 10.75 लाख की लागत यहां बोरिंग कराने के लिए पेयजल विभाग ने टेंडर जारी किया है. इसके तहत तकनीकी बिड में सफल एजेंसी द्वारा जमा कराये गये कागजात की जांच को लेकर विवाद शुरू हो गया है.

ठेका एजेंसी दुर्गा प्रसाद मिश्रा ने पेयजल कार्यपालक अभियंता को पत्र लिखकर कुछ बिंदुओं की जांच कराने का अनुरोध किया है. उनका कहना है कि सभी बिंदुओं की जांच के बाद ही चयनित एजेंसी को वर्क ऑर्डर दिया जाये. उक्त ठेका फार्म ने पेयजल कार्यपालक अभियंता से अनुरोध किया है कि चयनित एजेंसी द्वारा जमा कराये गये बोरिंग गाड़ी के कागजात के साथ ही रिंग मशीन की भौतिक  जांच की जाये.

उन्होंने निविदा शर्तों के अनुसार रिंग मशीन की लीज डीड का भी रजिस्ट्रार कार्यालय से सत्यापन कराने का अनुराेध किया है. उनका कहना है कि पूरी तरह जांच के बाद ही पेयजल विभाग कार्यादेश जारी करे ताकि तकनीकी रूप से सक्षम एजेंसी को कार्य आवंटित किया जा सके.

Exit mobile version