Site icon Lahar Chakra

Manoharpur Railway Station : डीआरएम ने किया मनोहरपुर स्टेशन का निरीक्षण, गंदगी देख स्टेशन अधीक्षक की कार्यशैली पर जतायी नाराजगी

Manoharpur. गुरुवार को चक्रधरपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अरुण जाटव राठौड़ ने मनोहरपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया.इस दौरान उन्होंने यहां पर चल रहे अमृत भारत योजना के तहत होने वाले निर्माण का जायजा लिया,जबकि मनोहरपुर के प्लेटफॉर्म संख्या 1,2 और 3 का निरीक्षण किया. उन्होंनेकहा कि राउरकेला से चक्रधरपुर के बीच मनोहरपुर ही बड़ा रेल स्टेशन है, ऐसे में यहां गंदगी होना नहीं चाहिए. लौटने से पहले मनोहरपुर स्टेशन अधीक्षक शशि रंजन से उनकी कार्यशैली को लेकर नाराजगी भी व्यक्त की और उन्हें हिदायत भी दी. इस मौके पर मंडल यातायात निरीक्षक हैदर इमाम के अलावा मंडल के अन्य अधिकारी और कर्मचारी आदि मौजूद थे.

Exit mobile version