
Jamshedpur. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जमशेदपुर पहुंच चुकी हैं. सोनारी एयरपोर्ट पर जमशेदपुर डीसी ने उनका स्वागत किया. इसके बाद राष्ट्रपति का काफिला अब सीधे करनडीह के लिए रवाना हो गया , जहां वे ऐतिहासिक जहरास्थान में पूजा-अर्चना करेंगी और ओलचिकी लिपि के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगी. इसके पश्चात वे आदित्यपुर स्थित एनआईटी जमशेदपुर के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का काफिला अब अपने मुख्य गंतव्य, करनडीह स्थित ‘दिसोम जाहेर’ (जहरास्थान) पहुंच चुका है सोनारी एयरपोर्ट से बिष्टुपुर होते हुए जैसे ही राष्ट्रपति का कारकेड जुगसलाई स्टेशन रोड से गुजरा, वहां मौजूद लोगों ने उनका अभिनंदन किया. जुगसलाई स्टेशन रोड पर सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ जमा थी.जैसे ही महामहिम की गाड़ी वहां से गुजरी,
लोगों में मोबाइल फोन से तस्वीरें और वीडियो कैद करने की होड़ मच गई. स्थानीय निवासियों के लिए यह एक भावुक क्षण था, जब देश की प्रथम नागरिक उनके घर के पास की सड़क से गुजर रही थीं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अब करनडीह के पवित्र दिसोम जाहेर परिसर में प्रवेश कर चुकी हैं.