Site icon Lahar Chakra

Droupdi Murmu: NIT के 15वें दीक्षांत समारोह में पहुंचेंगी राष्ट्रपति, यहां दोपहर 2.05 बजे से 3.10 बजे तक रहेंगी

Jamshedpur. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय झारखंड दौरे के दूसरे दिन रांची स्थित लोक भवन से जमशेदपुर पहुंची. यहां वह आज 5.30 घंटे का समय बिताएंगी. अपने दौरे के दूसरे दिन के पहले हिस्से में करनडीह स्थित जाहेरथान पहुंची. यहां पूजा-अर्चना के बाद ओल चिकी लिपी के 100 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम के समापन समारोह में शामिल हो रही हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जमशेदपुर के एक दिवसीय दौरे के दूसरे हिस्से में एनआईटी के 15वें दीक्षांत में शामिल होंगी. यहां वह दोपहर 2.05 बजे से 3.10 बजे तक रहेंगी. इस दौरान मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगी. समारोह की सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है.

राष्ट्रपति द्वारा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि महाराज को समाज व संस्कृति में योगदान के लिए डॉक्टर ऑफ लिटरेचर (डी-लिट) और आरएसबी समूह के संस्थापक रबींद्र कुमार बेहरा को उद्योग वराष्ट्र निर्माण के लिए डॉक्टर ऑफ फिलॉस्फी (पीएचडी) की मानद उपाधि प्रदान की जाएगी. इस वर्ष कुल 612 स्टूडेंट्स अपनी सफलता का प्रमाण पत्र प्राप्त करेंगे.

कल गुमला में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगी राष्ट्रपति
झारखंड के प्रख्यात आदिवासी नेता बाबा कार्तिक उरांव के बहाने भाजपा आदिवासियों को साधने में जुट गई है. पंखराज साहेब कार्तिक उरांव आदिवासी शक्ति स्वायत्तशासी विश्वविद्यालय निर्माण समिति (झारखंड-छत्तीसगढ़-ओडिशा) ने गुमला के रायडीह में 30 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय जन सांस्कृतिक समागम समारोह कार्तिक जतरा का आयोजन किया गया है.

Exit mobile version