Site icon Lahar Chakra

GST में बदलाव से शेयर बाजार में तूफानी तेजी, Sensex में 900 अंक का उछाल, कई कंपनियों के स्टॉक बने रॉकेट

Mumbai. सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई. सेंसेक्स में करीब 900 अंक का उछाल आया. जीएसटी परिषद के माल एवं सेवा कर व्यवस्था में पूर्ण बदलाव को मंजूरी दिए जाने के बाद निवेशकों में उत्साह है। जीएसटी परिषद ने स्लैब को पांच प्रतिशत और 18 प्रतिशत तक सीमित करने को मंजूरी दे दी है जो 22 सितंबर यानी नवरात्रि के पहले दिन से प्रभावी होगा.
बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 888.96 अंक की बढ़त के साथ 81,456.67 अंक और एनएसई निफ्टी 265.7 अंक चढ़कर 24,980.75 अंक पर पहुंच गया.

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में सबसे अधिक 7.50 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई. बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फिनसर्व, आईटीसी, टाटा मोटर्स और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर भी लाभ में रहे. इटर्नल, टाटा स्टील, एनटीपीसी और एचसीएल टेक के शेयर में गिरावट दर्ज की गई.

Exit mobile version